रेलवे का तोहफा,1 जनवरी 2019 से किन्नरों को सीनियर सिटीजन की तरह रेल किराए में मिलेगी 40 प्रतिशत की छूट

नई दिल्ली। भारतीय रेलवे ने नए साल से थर्ड जेंडर को बड़ा तोहफा दिया है। रेलवे ने किन्नरों को सीनियर सिटीजन पुरुष-महिला की तरह ही अब रेल किराए में छूट देने का फैसला किया है। 1 जनवरी से ट्रांसजेंडर्स सीनियर सिटीजन यानी जिनकी आयु 60 साल या उससे अधिक है उन्हें किराए में 40 प्रतिशत की छूट मिलेगी।

 Ministry of Railways has decided to grant 40% concession in railway passenger fare to Transgender (T) Senior Citizen.

रेलवे के चीफ पब्लिस रिलेशन ऑफिसर सुनील उदासी ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि जनवरी 2019 से थर्ड जेंडर सीनियर सिटीजन को भी वरिष्ठ नागरिकों की तरह किराए में छूट मिलेगी। रेलवे बोर्ड ने सभी जोनल रेलवे के प्रिंसिपल चीफ कॉमर्शियल मैनेजर को पत्र भेजकर व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए नए साल से रेलवे के सॉफ्टवेयर में बदलाव किया जा रहा है। इसमें रिजर्वेशन फार्म में लिंग के विकल्प में पुरुष, महिला व ट्रांसजेंडर (टी) का कॉलम भी मौजूद रहेगा।

नई व्यवस्था के तहत सीनियर सिटीजन पुरुषों की तरह ही 60 साल उम्र वाले किन्नरों को टिकट पर 40% की छूट दी जाएगी। ये छूट रेलवे विंडो और ई-टिकट दोनों जगहों में से कहीं से भी टिकट लेने पर मिलेगी। गौरतलब है कि इससे पहले रेलवे ने थर्ड जेंडर के लिए अक्टूबर में आरक्षण फॉर्म में बदलाव किया था। इसमें आरक्षण फॉर्म में मेल, फीमेल के साथ-साथ ट्रांसजेंडर कॉलम जोड़ा गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+