24 नवंबर तक अधिक किराया नहीं वसूल सकेंगी एयरलाइंस, किराए प्रतिबंध जारी
नई दिल्ली। कोरोना संकट के बीच 25 मई से घरेलू विमान सेवाएं शुरू की गई। विमान सेवाएं शुरू करने के साथ ही उड्डयन मंत्रालय ने किराए की सीमा तय कर दी, ताकि विमान कंपनियों यात्रियों पर बोझ न डाल सके। अब एक बार फिर से नागरिक उडड्यन मंत्रालय ने इस सीमा को 24 नवंबर तक के लिए बढ़ा दिया है। एविएशन मिनिस्ट्री ने घरेलू रूट्स पर फ्लाइट के किराए पर लगाए गए प्रतिबंध को 24 नवंबर तक के लिए बढ़ा दिया है।

आपको बता दें कि डीजीसीए ने सरकार के फैसले के आधार पर किराए की अपर और लोअर लिमिट तय की थी, जिसके मुताबिक 40 मिनट की फ्लाइट के लिए न्यूनतम किराया 2000 रुपए से लेकर अधिकतम 6000 रुपए तय किया गया। इसी तरह से 40 से 60 मनिट के सफर के लिए 2500 रुपए से लेकर 7500 रुपए तक का किराया तय किया गयाष इसी तरह से 60 से 90 मिनट के सफर के लिए 3000 से 9000 रुपए का फेयर तय हुआ। वहीं 120 मिनट के सफर के लिए 3500 से 10000 रुपए तक का किराया, 120 मिनट से 150 मिनट तक के सफर के लिए 4500 से 13000 और 180 मिनट के सफर के लिए 5500 से 15570 रुपए का किराया तय किया गया।












Click it and Unblock the Notifications