क्या भारत में बैन होगी क्रिप्टोकरेंसी? वित्त राज्यमंत्री ने संसद में दिया जवाब
नई दिल्ली, 2 अगस्त: क्रिप्टोकरेंसी का चलन दुनियाभर में पिछले एक दशक से है, लेकिन भारत में अब इसका क्रेज तेजी से बढ़ रहा। लोग सोने, चांदी जैसे भरोसेमंद निवेश से पैसा निकालकर इसमें लगा रहे हैं। हालांकि एक्सपर्ट लगातार चेतावनी दे रहे कि लोगों को क्रिप्टो में निवेश से बचना चाहिए, वरना उनका पैसा कभी भी डूब सकता है। इसके अलावा एक सवाल और भी था कि क्या भारत में क्रिप्टोकरेंसी बंद हो जाएगी। जिस पर अब खुद वित्त राज्यमंत्री ने जवाब दिया है।

संसद को जानकारी देते हुए वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि सरकार डिजिटल इकोनॉमी के लिए ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी की संभावनाओं पर विचार कर रही है। इसके अलावा इंटर मिनिस्ट्रियल पैनल ने प्राइवेट क्रिप्टोकरेंसी पर पूरी तरह से बैन लगाने की बात कही है। जिस पर भी सरकार ध्यान दे रही है। उन्होंने साफ किया कि भारत में एक ही डिजिटल करेंसी चलेगी, जिसको भारत सरकार जारी करेगी।
RBI कर रही काम
अभी जो प्राइवेट क्रिप्टोकरेंसी हैं उनका कोई सही भविष्य नहीं हैं। इसके अलावा लेन-देन को भी ट्रैक नहीं किया जा सकता है। ऐसे में ज्यादातर ब्लैकमेलर्स या हैकर्स इसका इस्तेमाल कर रहे। जिस वजह से सरकार इसे बैन करना चाहती है। वहीं आरबीआई काफी टाइम से खुद की डिजिटल करेंसी पर काम कर रही है। जिसकी पायलट टेस्टिंग भी शुरू हो गई। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही भारत सरकार इसे मान्यता दे देगी।












Click it and Unblock the Notifications