Car बाजार में बंपर सेल! Maruti के नाम 50,000 से ज्यादा कारों की डिलीवरी का रिकॉर्ड! Hyundai ने भी मचाया धमाल
इस धनतेरस पर भारतीय बाजार में पैसा पानी की तरह बरसा है, लेकिन सबसे ज्यादा रौनक कार शोरूम्स पर दिखी। देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड ने इस त्योहार पर बिक्री का ऐसा इतिहास रचा है, जो पहले कभी नहीं हुआ।
कंपनी को उम्मीद है कि इस दो दिवसीय धनतेरस सीजन में वह 50,000 यूनिट्स से ज़्यादा कारों की डिलीवरी करके ऑल-टाइम हाई रिकॉर्ड बनाएगी। वहीं, मारुति की कंपटीटर हुंडई मोटर इंडिया ने भी 14,000 यूनिट्स बेचकर पिछले साल के मुकाबले 20% से अधिक की दमदार ग्रोथ दर्ज की है।

Maruti का 'फिफ्टी थाउज़ेंड' डिलीवरी रिकॉर्ड
मारुति सुजुकी के लिए यह धनतेरस अब तक का सबसे सफल त्योहार साबित होने जा रहा है। कंपनी के सीनियर एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (मार्केटिंग एंड सेल्स), पार्थो बनर्जी ने इंडिया टुडे से बातचीत में बताया कि दो दिनों के त्योहारी सीजन में कुल डिलीवरी 50,000 यूनिट्स को पार करने की उम्मीद है।
कार बाजार के लिए कैसा रहा शनिवार का प्रदर्शन?
पहले दिन यानी शनिवार को मारुति ने लगभग 41,000 कारों की डिलीवरी की। बनर्जी ने बताया कि चूंकि कई ग्राहक शनिवार को धातु या वाहन खरीदने से झिझकते हैं, इसलिए जो 10,000 ग्राहक डिलीवरी नहीं ले पाए, वे रविवार को कार ले जाएंगे।
प्रोडक्शन टीम ने छुट्टी के दिन भी किया काम
डिमांड को पूरा करने के लिए कंपनी की प्रोडक्शन टीम ने छुट्टी के दिन भी काम किया। मारुति का पिछला सबसे बड़ा धनतेरस रिकॉर्ड पिछले साल 41,500 यूनिट्स का था, जिसे इस साल पीछे छोड़ दिया गया है।
GST 2.0 का 'जादू' और बुकिंग का रिकॉर्ड
मारुति सुजुकी ने अपनी शानदार बिक्री के पीछे 'GST 2.0 मैजिक' को एक बड़ा कारण बताया है। टैरिफ में हुए बदलावों के कारण ग्राहक बड़ी संख्या में शोरूम की ओर आ रहे हैं। बनर्जी ने बताया कि कीमतें कम होने के बाद 18 सितंबर से कंपनी को औसतन हर दिन 14,000 बुकिंग्स मिल रही हैं।
एक महीने में 4.5 लाख बुकिंग
कंपनी को एक महीने के भीतर लगभग 4.5 लाख बुकिंग्स मिली हैं, जिनमें छोटी कारों की बुकिंग लगभग 94,000 तक पहुंच गई है। इसी एक महीने की अवधि में कंपनी की रिटेल बिक्री भी 3.25 लाख यूनिट्स के करीब रही है।
हुंडई भी टॉप गियर में
मारुति की तरह ही, हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड भी इस त्योहार पर तेज़ी से आगे बढ़ी है।
20% की वृद्धि: हुंडई के एमडी और सीईओ डिज़ाइनट तरुण गर्ग ने बताया कि कंपनी लगभग 14,000 यूनिट्स की डिलीवरी की उम्मीद कर रही है, जो पिछले साल के मुकाबले 20% अधिक है। गर्ग ने इस सकारात्मक माहौल का श्रेय त्योहारी सीजन, उत्साहपूर्ण बाजार और GST 2.0 सुधारों के उत्साहवर्धक प्रभाव को दिया।












Click it and Unblock the Notifications