क्रैश हुआ शेयर बाजार, 5 मिनट में डूबे निवेशकों के 2.50 लाख करोड़
नई दिल्ली। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार धड़ाम हो गया। सेंसेक्स 941 अंक टूटटकर 54378 अंकों पर पहुंच गया तो वहीं निफ्टी 261 अंक गिरकर 16216 पर पहुंच गया। कच्चे तेल की बढ़ती कीमत और बढ़ने के संकेतों और महंगाई में जारी उछाल के कारण शुक्रवार, 10 जून को शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली है। शेयर बाजार खुलने के साथ ही गिरने लगा और निवेशकों ने मजह पांच मिनट के भीतर ही 2.50 लाख करोड़ गंवा दिए।

शुक्रवार को बाजार खुलने के साथ ही गिरने लगा। बीएसई बेंचमार्क सुबह 9.30 बजे 720 अंक गिरकर 54559 अंकों पर खुला, जो दोपहर दो बजे के करीब गिरकर 54378 अंक पर पहुंच गया। वहीं निफ्टी सुबह 162.40 अंक गिरकर 16315.70 अंकों पर पहुंचा तो वहीं दोपहर 2 बजे के करीब ये 16216 पर पहुंच गया।
बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज 253 लाख करोड़ पर पहुंच गया। बाजर जानकारों के मुताबिक कच्चे तेल की बढ़ती कीमत के कारण भारत के इंपोर्ट बिल को झटका लगा है। वहीं एफआईआई की बिकवाली के कारण रुपए पर दवाब बढ़ा है। जिसके कारण निवेशक भारत के बाजार से पैसा निकालने लगे हैं। वहीं अमेरिका के महंगाई के आंकड़ों के कारण बाजार की स्थिति खराब हो सकती है। महंगाई पहले से ही चरम पर है, ऐसे में फेडरल रिजर्व मॉनेटरी पॉलिसी ब्याज दरों में बड़ोतरी कर सकती है। इन आशंकाओं के कारण शेयर बाजार में गिरावट का दौर जारी है।












Click it and Unblock the Notifications