जुकरबर्ग ने फेसबुक पर पोस्ट किया बिना कश्मीर वाले भारत का मैप, मचा हंगामा
न्यूयार्क। सोशल मीडिया में भगवान की तरह पूजे जाने वाले फेसबुक के संस्थापक और सीईओ मार्क जुकरबर्ग भी उस समय भारतीयों का निशाना बन गये जिस समय उन्होंने फेसबुक पर भारत का गलत नक्शा प्रकाशित किया। उनकी ओर से फेसबुक पर दिखाये गये इंडिया के मैप में भारत का सिरमौर जम्मू-कश्मीर ही गायब था।
भारत का यह अजीब नक्शा देखकर भारतीय बुरी तरह से गुस्सा गये उन्होंने अपना गुस्सा जुकरबर्ग पर निकाला और तत्काल प्रभाव से इस मैप को डिलीट करने की बात कही, कुछ तो यहां तक कह गये कि अगर यह नक्शा हटाया नहीं गया तो वो फेसबुक को प्रतिबंधित कर देंगे।
लोगों की नारजगी और धमकी के बाद जुकरबर्ग ने तुरंत यह नक्शा डिलीट कर दिया। आपको बता दें कि सीईओ मार्क जुकरबर्ग मालावी में फेसबुक के इंटरनेट डॉट ऑर्ग की लांचिंग के बाद अपने फेसबुक अकाउंट पर यह नक्शा पोस्ट किया था, जिस पर हल्ला मच गया।













Click it and Unblock the Notifications