किराएदार को मकान मालिक ने स्टार्टअप के लिए दिए 8 लाख रुपए, सोशल मीडिया को नहीं हो रहा यकीन
बेंगलुरू में एक एक टेकी ने खुद का स्टार्टअप शुरू किया तो इसके लिए फंडिंग की उन्हें जरूरत थी। अहम बात यह है कि यह फंडिंग किसी और की तरफ से नहीं बल्कि उनके मकान मालिक की ओर से आई है।

Startup: देश में लगातार स्टार्टअप का कल्चर बढ़ रहा है, युवा अब नौकरी की बजाए खुद का स्टार्टअप शुरू करने पर ज्यादा रुचि ले रहे हैं। लेकिन स्टार्टअप शुरू करने में सबसे बड़ी बाधा फंडिंग की होती है। ऐसे मुश्किल समय में जब कोई आपको फंड करता है तो उसे एंजल इन्वेस्टर कहते हैं।
सामान्य तौर पर आप अपने स्टार्टअप के लिए किसी निवेशक के पास जाते हैं और उसके सामने अपना बिजनेस आइडिया पिच करते हैं, अगर निवेशक को यह पसंद आता है तो वह स्टार्टअप में निवेश करता है। लेकिन क्या आपने सोचा है कि आपका मकान मालिक ही आपके लिए एंजल इन्वस्टर बन जाए तो क्या होगा।
बेगलुरू जिसे भारत का सिलिकॉन वैली कहा जाता है। यहां BetterHalfAI के सीईओ और को-फाउंडर पवन गुप्ता को उनके मालिक ने ही फंडिंग दी है। पवन के मकान मालिक ने उन्हें 8 लाख रुपए की फंडिंग दी है।
दरअसल पवन ने ट्विटर पर अपने ऐप की स्क्रीनशॉट को शेयर किया था और अपने स्टार्टअप की कहानी बताई थी। इस स्क्रीनशॉट में देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति ने 10000 यूएस डॉलर निवेश किया है। पवन ने जो स्क्रीनशॉट शेयर किया है उसमे देखा जा सकता है कि निवेश करने वाला कोई और नहीं बल्कि पवन के मकान मालिक सुशील हैं।
सोशल मीडिया पर यह पोस्ट काफी तेजी से वायरल हो रहा है। यह ट्वीट को 11.1 हजार से ज्यादा लोगों तक पहुंचा है और सैकड़ों लोगों ने इसपर अपनी प्रतिक्रिया दी है। एक यूजर ने लिखा क्या यह सच में 10 हजार डॉलर है, जबरदस्त फंडिंग।
पवन गुप्ता ने यूजर के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हां यह सच है, बेंगलुरू आपको अचंभित करता है। एक यूजर ने लिखा ऐसा लगता है कि यह पीआर स्टंट है, मुझे नहीं लगता है कि यह सही है। दूसरे यूजर ने लिखा, यह वही पैसा है जो इन्होंने मकान मालिक से 10 महिने पहले उधार लिया था।












Click it and Unblock the Notifications