महाराष्ट्र: पेट्रोल 2 रुपए और डीजल 1 रुपए हुआ सस्ता, आज रात से लागू होगा सरकार का ये अहम फैसला

नई दिल्ली। गुजरात सरकार की तरफ से वहां के लोगों को सस्ते डीजल-पेट्रोल का तोहफा देने के बाद अब महाराष्ट्र सरकार ने भी राज्य के लोगों को सस्ते डीजल-पेट्रोल का तोहफा दे दिया है। सरकार ने पेट्रोल की कीमतों में 2 रुपए की कटौती की है और डीजल की कीमतों में 1 रुपए की कटौती कर दी है। यह नई कीमतें आज यानी मंगलवार रात 12 बजे से प्रभावी हो जाएंगी। इससे पहले मंगलवार को ही गुजरात में भी डीजल-पेट्रोल की कीमतों में कटौती की गई है। मुख्यमंत्री विजय रुपानी ने मंगलवार को डीजल-पेट्रोल पर वैट की दरों में 4 फीसदी की कटौती करते हुए पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कमी का ऐलान किया। वैट में कटौती के बाद गुजरात में पेट्रोल के दाम 2.93 पैसे और डीजल के दाम 2.72 पैसे कम हो गए हैं। गुजरात में भी पेट्रोल और डीजल की घटी हुई कीमतें मंगलवार आधी रात से लागू हो जाएंगी।

महाराष्ट्र: पेट्रोल 2 रुपए और डीजल 1 रुपए हुआ सस्ता, आज रात से लागू होगा सरकार का ये अहम फैसला

इस फैसले के बाद गुजरात में डीजल 60.77 रुपए प्रति लीटर हो जाएगा और पेट्रोल की कीमत 66.53 रुपए प्रति लीटर हो जाएगी। सरकार को इस फैसले से करीब 2,316 करोड़ रुपए का सालाना नुकसान होने का भी अनुमान है, लेकिन चुनावी तैयारियों में पैसा तो खर्च होता ही है। आपको बता दें कि केंद्र सरकार ने राज्य सरकारों से अपील की थी कि वे ईंधन से वैट की दरें कम करें, ताकि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कमी आ सके। हाल ही में केंद्र सरकार ने पेट्रोलियम उत्पादों से एक्साइज ड्यूटी 2 रुपए कम की है। एक्साइज ड्यूटी घटाने के बाद पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा था कि अब राज्यों की जिम्मेदारी है कि वे वैट की दरें कम करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+