LPG Prices: करवा चौथ पर फूटा महंगाई बम, कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, जानिए कीमत
LPG Prices Hike: आज नवंबर महीने का पहला दिन और करवा चौथ का त्योहार है लेकिन आज ही लोगों पर महंगाई बम फूटा है क्योंकि पेट्रोलियम कंपनियों ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में तगड़ा इजाफा किया है, आज से 19 किलोग्राम वाला एलपीजी गैस सिलेंडर 101.50 रु महंगा हो गया है, जिसके बाद अब दिल्ली में कॉमर्शियल LPG सिलेंडर 1,833 रुपये से मिलेगा, कल तक इसकी कीमत 1731 रु थी।

जबकि मुंबई में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 1,785.50 रुपये में, कोलकाता में 1,943 रुपये में और चेन्नई में 1,999.50 रुपये का मिलेगा। हालांकि 14.2 KG वाले रसोई गैस सिलेंडर के दामों में कोई चेंज नहीं हुआ है।
चारों मंहानगरों में घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम निम्नलिखित हैं
- दिल्ली में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 903 रुपये है।
- कोलकाता में 14 किलोग्राम सिलेंडर की कीमत 929 रुपये है।
- मुंबई में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 902.5 रुपये है।
- चेन्नई में घरेलू गैस सिलेंडर 918.5 रुपये में बेचा जा रहा है।
अक्टूबर में भी बढ़े थे दाम
आपको बता दें कि तेल कंपनियों ने अक्टूबर में भी कॉमर्शियल गैस सिलेंडरकी कीमतों में बढ़ोतरी की थी, तब सिलेंडर के रेट 209 रु बढ़ाए गए थे। ये लगातार दूसरा झटका है। त्योहारी सीजन और पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों की वजह से अनुमान लगाया जा रहा था कि इस बार एलपीजी के दाम नहीं बढ़ेंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। आपको बता दें कि तेल कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को ईधन की चीजों के दाम अपडेट करती हैं।
अगस्त में कम हुए कॉमर्शियल गैस सिलेंडर
गौरतलब है कि अगस्त महीने में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम क 100 रुपये तक कम हुए थे। तो वहीं सितंबर के महीने में केंद्र सरकार ने उज्ज्वला योजना के तहत 75 लाख नए एलपीजी कनेक्शन को मंजूरी दी थी। इन कनेक्शनों पर कुल लागत 1,650 करोड़ रुपये आएगी, जिसको मोदी सरकार देगी।












Click it and Unblock the Notifications