LPG Price Today: 1 जुलाई को मिली बड़ी राहत, 183 रु सस्ता हुए कमर्शियल सिलेंडर, क्या है ताजा भाव?

LPG Price Today: जुलाई के पहले दिन लोगों को बड़ी खुशखबरी मिली है, आज देश में ऑयल कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी (LPG) सिलेंडर की कीमतों में भारी कटौती की है। राजधानी दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में 183.50 रुपये कम कर दिए गए हैं, जिसके बाद अब दिल्ली में इस सिलेंडर की कीमत घटकर 2930 रुपये रह गई है, जो पहले 3113.50 रुपये थी।

लेकिन 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। दिल्ली में घरेलू सिलेंडर अपने पुराने रेट यानी 942 रुपये पर ही स्थिर बना हुआ है। घरेलू उपभोक्ताओं को इस बार अपनी जेब पर दबाव कम होने की उम्मीद थी, लेकिन उन्हें थोड़ा और इंतजार करना होगा।

LPG Price Today

शहर कमर्शियल सिलेंडर (19 किलो) के दाम

  • दिल्ली-₹2930.00
  • लखनऊ- ₹3052.50
  • कोलकाता-₹3081.50
  • पटना- ₹3227.00
  • लेह -₹3594.50

घरेलू (14.2 किग्रा) सिलेंडर के दाम

  • नई दिल्ली -₹942
  • कोलकाता -₹968
  • मुंबई -₹941.5
  • चेन्नई -₹957.5
  • गुड़गांव- ₹921.50
  • नोएडा- ₹939.50
  • बैंगलोर- ₹944.50
  • भुवनेश्वर- ₹967.00
  • चंडीगढ़ -₹951.50
  • हैदराबाद -₹994.00
  • जयपुर- ₹945.50
  • लखनऊ- ₹979.50
  • पटना -₹1040

आपको बता दें कि इस साल यह पहला मौका है जब कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में बड़ी कटौती की गई है। इससे पहले लगातार कई महीनों से इसकी कीमतों में भारी इजाफा देखा जा रहा था। इस कटौती से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को बड़ी राहत मिलेगी, अब उम्मीद की जा रही है कि खाने-पीने की चीजों के दाम में अब इजाफा नहीं होगा।

कमर्शियल सिलेंडर की कीमतें आसमान छू रही थीं

अगर पिछले कुछ महीनों के रुझान पर नजर डालें, तो कमर्शियल सिलेंडर की कीमतें लगातार आसमान छू रही थीं। दिसंबर में यह सिलेंडर दिल्ली में 1580.50 रुपये का था, जो जनवरी में बढ़कर 1691.50 रुपये और फरवरी में 1740.50 रुपये पर पहुंच गया। मार्च में इसके दाम बढ़कर 1768.50 रुपये हो गए थे।

अप्रैल महीने में रेट में सबसे भारी वृद्धि हुई थी

अप्रैल महीने में कीमतें बढ़कर 2078.50 रुपये हो गईं। मई के महीने में इसमें अब तक की सबसे भारी वृद्धि देखी गई, जब कीमतों को सीधे 993 रुपये बढ़ाकर 3071.50 रुपये कर दिया गया था। जून महीने में भी व्यावसायिक उपभोक्ताओं को कोई राहत नहीं मिली और एक बार फिर 42 रुपये की वृद्धि के साथ दिल्ली में व्यावसायिक सिलेंडर की कीमत 3113.50 रुपये की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गई थी।

यह पढ़ें:Fact Check: 30 जून के बाद बंद हो जाएंगे रसोई गैस सिलेंडर? वायरल पोस्ट की पड़ताल में सामने आई सच्चाई
यह पढ़ें:Fact Check: 30 जून के बाद बंद हो जाएंगे रसोई गैस सिलेंडर? वायरल पोस्ट की पड़ताल में सामने आई सच्चाई
यह पढ़ें: LPG Advisory: 'सिलेंडर को बेचा या ट्रांसफर किया तो लिया जाएगा लीगल एक्शन', गाइडलाइंस जारी
यह पढ़ें: LPG Advisory: 'सिलेंडर को बेचा या ट्रांसफर किया तो लिया जाएगा लीगल एक्शन', गाइडलाइंस जारी
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+