LPG Price Today: 'देश में 60 दिनों का स्टॉक', सरकार के दावे के बीच जानें आज क्या है सिलेंडर का रेट?
LPG Price Today, 27 March: ईरान-इजरायल और यूएस युद्ध के चलते देश में एलपीजी को लेकर हायतौबा मची हुई है , हालांकि सरकार ने स्पष्ट किया है कि बाधाओं के बावजूद, भारत में लगभग 60 दिनों का कच्चा तेल और ईंधन स्टॉक कवर मौजूद है। इसके अलावा, 800,000 टन सुरक्षित एलपीजी आपूर्तियां भी उपलब्ध हैं।' सरकार ने देश में ईंधन की पर्याप्तता को लेकर किसी भी तरह के संकट की संभावना को खारिज कर दिया है।
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने बताया कि भारत की कुल भंडारण क्षमता लगभग 74 दिनों की है, जबकि वर्तमान स्टॉक कवर लगभग 60 दिनों का है। इसमें कच्चा तेल, परिष्कृत पेट्रोलियम उत्पाद शामिल हैं।

सरकार के इस बयान के बाद फिलहाल देश में एलपीजी और पेट्रोल-डीजल के दाम स्थि्र बने हुए हैं और शुक्रवार को इसमें कोई परिवर्चन नहीं हुआ है।
LPG Price News Hindi: घरेलू (14.2 किग्रा) सिलेंडर के दाम
- नई दिल्ली ₹913.00
- कोलकाता ₹939.00
- मुंबई ₹912.50
- चेन्नई ₹928.50
- गुड़गांव ₹921.50
- नोएडा ₹910.50
- बैंगलोर ₹915.50
- भुवनेश्वर ₹939.00
- चंडीगढ़ ₹922.50
- हैदराबाद ₹965.00
- जयपुर ₹916.50
- लखनऊ ₹950.50
- पटना ₹1,002.50
- तिरुवनंतपुरम ₹922.00
LPG Rate Hindi News:कमर्शियल (19 किलोग्राम) के दाम
- नई दिल्ली ₹1,884.50
- कोलकाता ₹1,988.50
- मुंबई ₹1,836.00
- चेन्नई ₹2,043.50
- गुड़गांव ₹1,901.50
- नोएडा ₹1,884.50
- बैंगलोर ₹1,958.00
- भुवनेश्वर ₹2,029.00
- चंडीगढ़ ₹1,904.50
- हैदराबाद ₹2,105.50
- जयपुर ₹ ₹1,913.00
- लखनऊ ₹2,007.00
- पटना ₹ ₹2,133.50
- तिरुवनंतपुरम ₹1,912.00
LPG News Hindi: 800,000 टन कार्गो सुरक्षित कर लिया गया है
LPG के बारे में, मिनिस्ट्री ने कहा कि 800,000 टन कार्गो सुरक्षित कर लिया गया है, जिससे कम से कम एक महीने तक बिना रुके सप्लाई पक्की हो जाएगी, यह दावा कि LPG खत्म होने की वजह से PNG को बढ़ावा दिया जा रहा है, ये पूरी तरह से गलत है।
कैसे करें LPG सिलेंडर बुक?
- WhatsApp बुकिंग
- उदाहरण के लिए: 7588888824 पर "REFILL" या 1800-2333-555 पर "Hi" टेक्स्ट करें।
- भारत गैस: 1800-22-4344 सेव करें, फिर "Hi" या "Book" भेजें।
- HP गैस: "Hi" भेजें
मिस्ड कॉल सर्विस (रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर)
- इंडेक्स: 8454955555.
- HP गैस: 94936 02222.
- IVRS / SMS बुकिंग (फ़ोन)
- इंडेक्स: 7718955555
- भारत गैस: 7715012345 या
- HP गैस: 88888 23456।












Click it and Unblock the Notifications