LPG Price Today: कमर्शियल सिलेंडर पर आया बड़ा अपडेट, क्या बढ़े दाम? कहां पहुंचा आपके शहर में एलपीजी का रेट?
LPG Price Today : ईरान, इज़राइल और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव ने भारत और दुनिया भर में LPG की सप्लाई को लेकर चिंताएं बढ़ा दी हैं तो वहीं 4 अप्रैल को दिल्ली सरकार ने कमर्शियल सिलेंडर पर बड़ा कदम उठाया है, उसने आदेश दिया है कि बिजनेस और इंडस्ट्रियल उपभोक्ता को अब एलपीजी तभी दी जाएगी, जब पाइप्ड नैचुरल गैस (पीएनजी) के लिए अप्लाई करेंगे।
जिनके पास पीएनएजी है उन्हें एलपीजी नहीं मिलेगा, ये बात पहले भी सरकार कह चुकी है लेकिन अब दिल्ली सरकार ने कहा है कि 'जिन एरिया में पीएनजी इन्फ्रास्ट्रक्चर मौजूद है, वहां कमर्शियल और इंडस्ट्रियल यूजर्स को पीएनजी कनेक्शन के लिए लिखित आवेदन करना होगा।'

हालांकि 5 अप्रैल यानी की संडे को गैस के सिलेंडर में कोई फर्क नहीं पड़ा है जिसकी वजह से कमर्शियल और घरेलू सिलेंडर के दाम स्थिर बने हुए हैं। मालूम हो कि 1 अप्रैल को पेट्रोलियम कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम 195.50 रुपये बढ़ाए थे हालांकि घरेलू सिलेंडर के दाम में चेंज नहीं हुआ था।
LPG Price News Hindi: घरेलू (14.2 किग्रा) सिलेंडर के दाम
- नई दिल्ली ₹913.00
- कोलकाता ₹939.00
- मुंबई ₹912.50
- चेन्नई ₹928.50
- गुड़गांव ₹921.50
- नोएडा ₹910.50
- बैंगलोर ₹915.50
- भुवनेश्वर ₹939.00
- चंडीगढ़ ₹922.50
- हैदराबाद ₹965.00
- जयपुर ₹916.50
- लखनऊ ₹950.50
- पटना ₹1,002.50
- तिरुवनंतपुरम ₹922.00
LPG Rate Hindi News:कमर्शियल (19 किलोग्राम) के दाम
- नई दिल्ली ₹₹2078.50
- कोलकाता ₹2208
- मुंबई ₹ ₹1,836
- चेन्नई ₹₹2,043.50
- नोएडा ₹1,884.50
- बैंगलोर ₹2161
- हैदराबाद ₹2,105.50
- जयपुर ₹₹2031
LPG Crisis Update: देश में LPG की कमी नहीं- सुजाता शर्मा
मंत्रालय में संयुक्त सचिव (मार्केटिंग और ऑयल रिफाइनरी) सुजाता शर्मा ने बताया कि ' घरेलू LPG उत्पादन में 30 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, घरेलू परिवारों को बिना किसी रुकावट के आपूर्ति सुनिश्चित की गई है। 5 मार्च की तुलना में, हमारी रिफाइनरियां अभी 30% ज़्यादा LPG का उत्पादन कर रही हैं। जहाँ तक कमर्शियल सिलेंडरों की बात है, तो प्राथमिकता के आधार पर वितरण को आसान बनाने के लिए इन्हें राज्य सरकारों के हवाले कर दिया गया है। हम राज्य सरकारों से अनुरोध कर रहे हैं कि वे प्राथमिकता के मानदंड तय करें और यह सुनिश्चित करें कि ये कमर्शियल सिलेंडर सही उपभोक्ताओं तक प्रभावी ढंग से पहुंचे।












Click it and Unblock the Notifications