LPG Price Today: 'एलपीजी के ऑनलाइन बुकिंग्स में इजाफा ', आज क्या है आपके शहर में सिलेंडर का दाम?

LPG Price Today: ईरान-अमेरिका के बीच चल रहा तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा है तो वहीं सिलेंडर को लेकर सभी के मन में चिंता जारी है, ऐसे में सरकार की ओर से लगातार कहा जा रहा है कि देश में सिलेंडर संकट नहीं है। LPG सिलेंडरों की ऑनलाइन बुकिंग में बढ़ोतरी हुई है। घरेलू LPG को प्राथमिकता दी गई है, और सभी क्षेत्रों में डिलीवरी की दक्षता लगभग 99 प्रतिशत तक पहुंच गई है।

सरकार ने बताया कि डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड (DAC) का इस्तेमाल करके की जाने वाली डिलीवरी में बढ़ोतरी हुई है, और कुल सिलेंडर डिलीवरी में लगभग 92 प्रतिशत का सुधार हुआ है।

LPG Price Today

कमर्शियल LPG का आवंटन संकट से पहले के स्तर के लगभग 70 प्रतिशत तक बहाल कर दिया गया है, जिसमें सुधार से संबंधित 10 प्रतिशत का अतिरिक्त आवंटन भी शामिल है। अगर रेट की बात करें तो बुधवार को एलपीजी के दामों में कोई चेंज नहीं हुआ है।

LPG Price News Hindi: घरेलू (14.2 किग्रा) सिलेंडर के दाम

  • नई दिल्ली ₹913.00
  • कोलकाता ₹939.00
  • मुंबई ₹912.50
  • चेन्नई ₹928.50
  • गुड़गांव ₹921.50
  • नोएडा ₹910.50
  • बैंगलोर ₹915.50
  • भुवनेश्वर ₹939.00
  • चंडीगढ़ ₹922.50
  • हैदराबाद ₹965.00
  • जयपुर ₹916.50
  • लखनऊ ₹950.50
  • पटना ₹1,002.50
  • तिरुवनंतपुरम ₹922.00

LPG Rate Hindi News:कमर्शियल (19 किलोग्राम) के दाम

  • नई दिल्ली ₹₹2078.50
  • कोलकाता ₹2208
  • मुंबई ₹ ₹1,836
  • चेन्नई ₹₹2,043.50
  • नोएडा ₹1,884.50
  • बैंगलोर ₹2161
  • हैदराबाद ₹2,105.50
  • जयपुर ₹₹2031

LPG Price News:कमर्शियल सिलेंडर सप्लाई अपडेट

मंत्रालय ने बताया कि 23 मार्च, 2026 से अब तक 18.45 लाख से ज़्यादा 5-किलो वाले फ्री ट्रेड LPG सिलेंडर बेचे जा चुके हैं। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड, हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड और भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर्स की तीन-सदस्यीय समिति, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कमर्शियल LPG के वितरण की योजना बनाने के लिए राज्य के अधिकारियों और इंडस्ट्री से जुड़े लोगों के साथ मिलकर काम कर रही है। पिछले पाँच दिनों में, औसतन हर दिन 7,000 मीट्रिक टन से ज़्यादा कमर्शियल LPG बेची गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+