LPG Price Today: '39000 LPG कनेक्शन सरेंडर', आज क्या है आपके शहर में सिलेंडर का दाम?
LPG Price Today: ईरान-अमेरिका के बीच चल रहा तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा है तो वहीं एक बार फिर से Strait of Hormuz बंद हो गया है, जिसके बाद से सिलेंडर को लेकर आम जनता में चिंता बढ़ गई है लेकिन इसी बीच सरकार ने एक राहत बड़ी जानकारी लोगों को दी है। देश में अब तक 39,000 से अधिक पीएनजी धारकों ने अपने एलपीजी कनेक्शन वापस लौटा दिए हैं।
मालूम हो कि सरकार ने लोगों से अपील की थी कि 'अगर आपके पास पीएनजी कनेक्शन है तो वो एलपीजी का कनेक्शन सरेंडर करें।' जिसके बाद वैकल्पिक ईंधन अपनाने की दिशा में एक बड़े बदलाव के तहत, 39,000 से ज़्यादा उपभोक्ताओं ने अपने LPG कनेक्शन सरेंडर कर दिए हैं और पाइप वाली नेचुरल गैस (PNG) अपना ली है।

'जहां पीएनजी वहां एलपीजी नहीं' की कोशिश लंबे समय तक ऊर्जा स्थिरता सुनिश्चित करने और LPG पर निर्भरता कम करने के उद्देश्य से की गई थी, जिसमें सफलता मिली है। अगर रेट की बात करें तो सोमवार को एलपीजी के दामों में कोई चेंज नहीं हुआ है।
गौरतलब है कि 1 अप्रैल को पेट्रोलियम कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम 195.50 रुपये बढ़ाए थे लेकिन उसके बाद से रेट स्थिर हैं।
LPG Price News Hindi: घरेलू (14.2 किग्रा) सिलेंडर के दाम
- नई दिल्ली ₹913.00
- कोलकाता ₹939.00
- मुंबई ₹912.50
- चेन्नई ₹928.50
- गुड़गांव ₹921.50
- नोएडा ₹910.50
- बैंगलोर ₹915.50
- भुवनेश्वर ₹939.00
- चंडीगढ़ ₹922.50
- हैदराबाद ₹965.00
- जयपुर ₹916.50
- लखनऊ ₹950.50
- पटना ₹1,002.50
- तिरुवनंतपुरम ₹922.00
LPG Rate Hindi News:कमर्शियल (19 किलोग्राम) के दाम
- नई दिल्ली ₹₹2078.50
- कोलकाता ₹2208
- मुंबई ₹ ₹1,836
- चेन्नई ₹₹2,043.50
- नोएडा ₹1,884.50
- बैंगलोर ₹2161
- हैदराबाद ₹2,105.50
- जयपुर ₹₹2031
सरकार ने बताया कि वह ज़रूरी वस्तु अधिनियम, 1955 और LPG नियंत्रण आदेश, 2000 के प्रावधानों के तहत राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के साथ मिलकर काम कर रही है। इसका मकसद सप्लाई पर नज़र रखना और जमाखोरी व कालाबाज़ारी जैसी गलत हरकतों पर रोक लगाना है। राज्यों को निर्देश दिया गया कि वे रोज़ाना प्रेस ब्रीफिंग जारी करें, सोशल मीडिया पर गलत जानकारी फैलाने वालों के खिलाफ सख्ती से पेश आएं और तेल मार्केटिंग कंपनियों के साथ तालमेल बिठाकर ज़िला प्रशासन के साथ काम करें, जिससे लोग पैनिक होने से बचें।












Click it and Unblock the Notifications