LPG-PNG गैस सिलेंडर की कीमतों में आएगी भारी गिरावट? CTI ने सरकार के सामने रखी ये बड़ी मांग

LPG PNG Tax Free: पश्चिम एशिया (वेस्ट एशिया) में बढ़ते युद्ध और तनाव का असर अब भारत की रसोई और व्यापारिक इकाइयों पर दिखने लगा है। वैश्विक स्तर पर ऊर्जा आपूर्ति बाधित होने की आशंका के बीच देश भर में एलपीजी (LPG) की किल्लत बढ़ रही है, वहीं पीएनजी (PNG) की मांग में रिकॉर्ड उछाल आया है।

इस गंभीर स्थिति को देखते हुए व्यापारियों के शीर्ष संगठन चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (CTI) के चीफ ब्रिजेश गोयल (Brijesh Goyal) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर एलपीजी और पीएनजी को पूरी तरह 'टैक्स फ्री' करने की मांग की है।

lpg-png-prices-zero-gst-vat-cti-letter-pm-modi

LPG-PNG पर टैक्स को लेकर CTI की क्या है मांग, अभी कितना लगता है टैक्स?

CTI के चेयरमैन बृजेश गोयल ने प्रधानमंत्री को लिखे अपने पत्र में कहा है कि मौजूदा हालात में कुकिंग फ्यूल पर टैक्स खत्म करना जरूरी हो गया है। दिल्ली सहित पूरे देश में एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति को लेकर मारामारी मची है और गैस की कीमतों में भारी बढ़ोतरी देखी जा रही है और इसका सीधा असर आम आदमी की जेब पर पड़ रहा है।

गोयल ने मांग की है कि LPG को जीरो GST (0%) के दायरे में लाया जाए। PNG पर लगने वाला VAT पूरी तरह खत्म किया जाए। उनका कहना है कि इससे देशभर में बढ़ती महंगाई पर कुछ हद तक काबू पाया जा सकता है।

CTI के अनुसार, वर्तमान में LPG और PNG पर अलग-अलग टैक्स लगते हैं। घरेलू LPG पर 5% तक की GST लगती है। कमर्शियल LPG पर 18% GST और PNG पर 3% से 14.5% तक VAT (राज्य के अनुसार) लगता है। दिल्ली में PNG पर 5% VAT लागू है यानी टैक्स के कारण इन ईंधनों की कीमतें और बढ़ जाती हैं, जिसका सीधा असर आम लोगों और कारोबारियों पर पड़ता है।

ऊर्जा संकट से बढ़ी चिंता, राजधानी दिल्ली में PNG की डिमांड में उछाल

पश्चिम एशिया में युद्ध और तनाव के चलते कच्चे तेल और गैस की सप्लाई प्रभावित हो रही है। इसका असर भारत में LPG की उपलब्धता और कीमतों पर भी दिख रहा है। कई जगहों पर LPG को लेकर दबाव की स्थिति बनी हुई है। इसी बीच लोग विकल्प के तौर पर PNG की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं।

राजधानी दिल्ली में PNG कनेक्शन की मांग में तेजी देखी जा रही है। फरवरी 2026 में रोजाना औसतन 686 कनेक्शन दिए जा रहे थे वहीं मार्च 2026 में यह आंकड़ा बढ़कर करीब 2000 कनेक्शन प्रतिदिन पहुंच गया। इससे साफ संकेत मिलता है कि लोग महंगे LPG से बचने के लिए PNG को विकल्प के रूप में अपना रहे हैं।

व्यापारियों और आम जनता पर असर, सरकार से क्या उम्मीद?

CTI का कहना है कि LPG और PNG की बढ़ती कीमतों का सीधा असर होटल, रेस्टोरेंट और छोटे कारोबारियों पर पड़ रहा है। घरेलू बजट भी प्रभावित हो रहा है। ऐसे में टैक्स में कटौती या पूरी छूट देने से दोनों वर्गों को राहत मिल सकती है। CTI ने सरकार से अपील की है कि मौजूदा हालात को देखते हुए जल्द निर्णय लिया जाए।

उनका मानना है कि अगर LPG और PNG को टैक्स फ्री किया जाता है, तो इससे महंगाई पर काबू पाने और ऊर्जा संकट से निपटने में मदद मिलेगी। अब देखना होगा कि सरकार इस मांग पर क्या फैसला लेती है और क्या आम जनता को राहत मिल पाती है या नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+