LPG Price Hike: दिसंबर के पहले दिन फूटा महंगाई बम, LPG सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए क्या हो गया रेट?

LPG Price Hike: दिसंबर के पहले दिन मंहगाई बम फूटा है क्योंकि आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ गए हैं, ये इजाफा 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर पर हुआ है। अब इसके रेट में 21 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोत्तरी की गई है। यानी कि 1 दिसंबर 2023 से आपको राजधानी दिल्ली में कमर्शियल गैस सिलेंडर के लिए 1796.50 रु खर्च करने होंगे जबकि कल तक इसकी कीमत 1775.50 रुपये प्रति सिलेंडर पर थी।

LPG Price Hike

हालांकि राहत की बात ये है कि 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू रसोई गैस के दाम में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है। आपको बता दें कि पिछले महीने भी कॉमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम बढ़ाए गए थे और घरेलू गैस की कीमतों पर कोई असर नहीं हुआ था। नवंबर में कॉमर्शियल LPG सिलेंडर 101.50 रु महंगा हुआ था।

चारों महानगरों में LPG सिलेंडर के नए रेट निम्मलिखित है ...

  • दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 1796.50 रुपये है।
  • कोलकाता में 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 1908.00 रुपये है।
  • मुंबई में 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 1749.00 रुपये है।
  • चेन्नई में 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 1968.50 रुपये है।

लगातार बढ़ रहे हैं कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम

ये लगातार तीसरा महीना है जब कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाए गए हैं। नवंबर से पहले अक्टूबर में भी सिलेंडर के रेट 209 रु बढ़ाए गए थे। आपको बता दें कि एलपीजी की कीमत ऐसे समय में बढ़ी है, जब हाल ही में पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव संपन्न हुए हैं और इनके चुनावी नतीजे 3 दिसंबर को आने वाले हैं। मालूम हो कि ऑयल कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को ईधन की चीजों के दाम अपडेट करती हैं। अगस्त में सिलेंडर के दाम 100 रु किए गए थे लेकिन उसके बाद से ये लगातार बढ़ ही रहे हैं लेकिम घरेलू एलपीजी के दाम स्थिर रहने से लोगों को फिलहाल के लिए थोड़ी राहत जरूर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+