Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

LPG Cylinder: सस्ता गैस सिलेंडर देने वाली तेल कंपनियों को तोहफा, सरकार ने दिया 22000 करोड़ का अनुदान

LPG Gas Cylinder. कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बावजूद देश में एलपीजी गैस सिलेंडरों की कीमतों को स्थिर रखने वाली तेल कंपनियों को मोदी सरकार ने तोहफा दिया है। कैबिनेट बैंठक के दौरान तेल कंपनियों के लिए सरकार ने 22000 करोड़ के ग्रांट को मंजूरी दे दी है। देश में LPG की स्थिर कीमतों के चलते तेल कंपनियों को घाटा हो रहा था। इन तेल कंपनियों के नुकसान की भरपाई करते हुए सरकार ने 22000 करोड़ की मदद दी है। केंद्र सरकार ने तेल कंपनियों को राहत देने के लिए 22 हजार करोड़ रुपए के वन टाइम ग्रांट को मंजूरी दे दी हैं। जिसकी मदद से तंल कंपनियां अपने दवाब को कुछ कम कर सकेंगी।

 LPG Gas Cylinder: Modi Cabinet One-time grant of Rs 22000 crores to Oil Marketing Companies of Public Sector

कैबिनेट बैठक के बारे में जानकारी देते हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि सरकार ने सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनियों के नुकसान को कम करने के लिए उनके लिए 22000 करोड़ के अनुदान की घोषणा की है। ये वो तेल कंपनियां है, जो पिछले दो साल के लागत से कम मूल्य पर एलपीजी सिलेंडर बेच रही थीं और जिसकी वजह से उन्हें नुकसान हो रहा था। इस नुकसान की भरपाई के लिए सरकार ने ये सहायता राशि देने का फैसला किया है।

ये अनुदान तीन पेट्रोलियम विपणन कंपनियां इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन , भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड को दी जाएंगी। इन कंपनियों ने जून 2020 से 2022 तक लागत मूल्य से कम सरकार द्वारा निर्धारित मूल्य पर गैस सिलेंडर उपलब्ध करवाया। यूक्रेन युद्ध के बाद से कच्चे तेल की कीमतों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी हुई, लेकिन इसके बावजूद इन तेल कंपनियों ने सरकार द्वारा निर्धारित मूल्य पर ही गैस सिलेंडर उपलब्ध करवाया, जिसके बाद सरकार के इस अनुदान से इन तंल कंपनियों का बैलेंस शीट सुधरेगा।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+