लोकसभा में आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पेश करेंगी कराधान और अन्य कानून 2020

नई दिल्ली। लोकसभा में कल बैंकिंग रेग्‍युलेशन संशोधन बिल (Banking Regulation Act, 1949) पास हो गया। इस बिल के पास होने के साथ ही देशभर के को-ऑपरेटिव बैंकों अब रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के अधीन होंगे। बैंकिंग रेग्युलेशन बिल पास होने के बाद आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण( Nirmala Sitharama) लोकसभा में टैक्सपेयर्स को राहत दिलाने वाले बिल को पेश करेंगी।

 Lok sabha: Finance Minister Nirmala Sitharaman to Move Bill for Relief to Taxpayers in LS today

आज लोकसभा में वित्त मंत्री टैक्सेशन व अन्य कानून 2020 (Relaxation and Amendment of Certain Provisions) को पेश करेंगी। इस बिल के जरिए सरकार टैक्सपेयर्स को राहत देने वाली है। इतना ही नहीं इस बिल के जरिए पीएम केयर्स (PM CARES) में दान करने वाले लोगों को भी टैक्स में छूट का विकल्प मिलेगा।

लोकसभा में आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण कराधान और अन्य कानूनों (कुछ प्रावधानों के छूट और संशोधन) विधेयक, 2020 को पेश करेंगी। ये बिल टैक्सपेयर्स को अनुपालन राहत प्रदान करने के लिए जारी किए गए अध्यादेश की जगह लेगी। इस बिल के जरिए सरकार पीएम केयर्स में दान करने वालों को कर का लाभ देना चाहती है। इसके अलावा वित्त मंत्री लोकसभा में आज पहले पहले अनुपूरक बजट के लिए विनियोग बिल को पेश करेंगी। संसद में मॉनसून सत्र का आज चौथा दिन है। आज सदन में माल और सेवा कर ,नौकरियां और अर्थव्यवस्था, राष्ट्रीय शिक्षा नीति और पर्यावरण प्रभाव आकलन मानदंडों मसौदा पर बहस हो सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+