MUST READ! जून में इतने दिनों तक बंद रहेंगे बैंक, जारी हुई लिस्ट
MUST READ! जून में इतने दिनों तक बंद रहेंगे बैंक, जारी हुई लिस्ट
नई दिल्ली। अगर आपके पास भी बैंक से जुड़ा काम बचा है तो ये खबर आपके लिए महत्वपूर्ण हैं। बैंक से जुड़े काम करने से पहले जान लें कि जून में किस किस दिन बैंक बंद रहेंगे। जून में बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी गई है। RBI की वेबसाइट से प्राप्त जानकारी के अनुसार जून में बैंक 6 दिन बंद रहेंगे। इन 6 छुट्टियों में अलग-अलग राज्यों में होने वाली छुट्टियां भी शामिल हैं। ऐसे में बैंक जाने से पहले बैंक की छुट्टियों की लिस्ट देख लें।

जून में बंद रहेंगे बैंक
जून में छुट्टियों की शुरुआत ईद की छुट्टी के साथ हो रही है। 5 जून को ईद-उल-फितर की छुट्टी की वजह से सभी राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। इसके अगले दिन यानी 6 जून को हिमाचल में महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर बैंकों की छुट्टियां होगी। वहीं 8 जून को महीने का दूसरा शनिवार होगा, जिसकी वजह से बैंक बंद रहेंगे।

कब-कब बंद रहेंगे बैंक
15 जून को ओडिशा में राजा संक्रांति की वजह से बैंक बंद रहेंगे। वहीं मिजोरम में इस दिन वाईएमए डे की छुट्टियां होंगी। जबकि सिक्किम में सागा दावा की छुट्टी होगी। वहीं 22 जून को चौथे शनिवार को देशभर के बैंक बंद रहेंगे।

इन राज्यों में बंद रहेंगे बैंक
वहीं 6 जून को गुरु अरजन देव शहीदी दिवस की वजह से पंजाब में बैंक बंद रहेंगे, जबकि 17 जून को संत गुरु कबीर जयंती को लेकर छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, पंजाब और हरियाणा में बैंक बंद रहेंगे।












Click it and Unblock the Notifications