आपके पास भी LIC पॉलिसी तो जरूर पढ़ें ये खबर, पॉलिसी होल्डर्स के पैसों को लेकर कंपनी ने दिया बड़ा बयान

नई दिल्ली। अगर आपने भी भारतीय जीवन बीमा निगम (Life Insurance Corporation-LIC) की पॉलिसी ले रखी है तो ये खबर जरूर पढ़ें। LIC ने पॉलिसी होल्डर्स के पैसों की सुरक्षा को लेकर बड़ा बयान दिया है। दरअसल ही ही में सोशल मीडिया पर LIC को लेकर नकारत्मक खबरें चल रही है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही खबरों में कहा जा रहा है कि एलआईसी की आर्थिक स्थिति खराब हो गई है। पॉलिसी होल्डर्स के पैसों पर संकट मंडरा रहा है। एलआईसी को लेकर वायरल हो रही इन खबरों को पर बीमा कंपनी की ओर से बड़ा बयान आया है।

LIC खाताधारकोंके लिए बड़ी खबर

LIC खाताधारकोंके लिए बड़ी खबर


LIC ने सोशल मीडिया परकंपनी को लेकर फैलाए जा रहे भ्रम को लेकर कहा है कि एलआईसी को लेकर फैलाई जा रहीं बातें बेबुनियाद हैं। बीमा कंपनी ने कहा है कि कंपनी पर कोई आर्थिक संकट नहीं है और सभी पॉलिसी होल्डर्स (Policyholders) के पैसे पूरी तरह से सुरक्षित हैं। एलआईसी ने साफ-साफ कहा है कि पॉलिसी होल्डर्स के पैसे पूरी तरह से सुरक्षित हैं।

वायरल हो रही है ये खबर

वायरल हो रही है ये खबर

दरअसल सोशल मीडिया पर एक मैसेज खूब वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि LIC की आर्थिक हालत बेहद ख़राब है और यहां निवेश करने वाले लोगों के पैसों पर खतरा मंडरा रहा हैय़ हालांकि मैसेज वायरल होते ही एलआईसी ने फौरन एक मैसेज सर्कुलेट किया और स्पष्ट किया कि कंपनी पर कोई आर्थिक संकट नहीं है। एलआईसी की आर्थिक हालत पूरी तरह से मजबूत है और पॉलिसी होल्डर्स के बीच फैलाया जा रहा भ्रम निराधार है और झूठी ख़बरों पर आधारित है।

पॉलिसी होल्डर्स से अपील

पॉलिसी होल्डर्स से अपील


एलआईसी ने स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा मैसेज कंपनी की छवि को धूमिल करने के लिए हैं। वहीं इस मैसेज के जरिए एलआईसी के पॉलिसी धारकों को डराने की कोशिश की जा रही है, लेकिन बीमा कंपनी ने साफ कर दिया है कि वायरल हो रहा मैसेज पूरी तरह से तथ्यहीन, अपुष्ट जानकारी से भरा और जानबूझकर एलआईसी की छवि को धूमिल करने वाला है।

कंपनी ने बताया कि साल 2018-19 के दौरान एलआईसी ने अपने पॉलिसीहोल्डर्स को सबसे ज्यादा करीब 50,000 करोड़ बोनस बांटा था। कंपनी ता शेयर अगस्त कर 72.84% से बढ़कर 73.06% हो गया है। कंपनी ने अपने पॉलिसी धारकों को ऐसी अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+