Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

LIC का शेयर मार्केट में हुआ लिस्ट, खुलते ही जबरदस्त ट्रेडिंग शुरू

मुंबई, 17 मई। लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन का का शेयर आज शेयर बाजार में लिस्ट हो गया। इस मौके पर बीएसई के डिपार्टमेंट ऑफ इन्वेस्टमेंट एंड पब्लिक असेट मैनेजमेंट के सेक्रेटरी तुहिन कांत पांडे ने कहा कि यह एक महत्वपूर्ण घटना है। एलआईसी का आईपीओ प्रधानमंत्री मोदी के विजन के अनुरूप है। भारत सबसे महत्वपूर्ण उभरते बाजारों में से एक है, इस दशक में सबसे तेजी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था में से एक होगा।

lic

मार्केट में लिस्ट होते ही एलआईसी के शेयर में जबरदस्त ट्रेडिंग शुरू हो गई है। प्री ओपनिंग में हालांकि शेयर 872 रुपए पर खुला और 918 रुपए तक के उच्चतम स्तर तक पहुंचा, जबकि 860 रुपए के निचले स्तर तक पहुंचा। 10 बजे ओपन मार्केट में शेयर ने तेजी दिखानी शुरू की है, लोगों को उम्मीद है कि इस शेयर से उन्हें अच्छी लिस्टिंग गेन मिलेगी। बहरहाल देखने वाली बात यह कि क्या लोगों की उम्मीद पर एलआईसी का शेयर खरा उतरता है।

उम्मीद थी कि एलआईसी अपने अलॉटमेंट प्राइस 949 पर लिस्ट होगा, लेकिन बाजार में यह बीएससी पर 867.20 रुपए के दाम पर यानि 8.62 रुपए के डिस्काउंट पर लिस्ट हुआ। यानि आईपीओ के दाम 949 से यह लोगों को 81.80 रुपए सस्ता यह शेयर मिला। उम्मीद थी कि एलआईसी अपने अलॉटमेंट प्राइस 949 पर लिस्ट होगा, लेकिन बाजार में यह बीएससी पर 867.20 रुपए के दाम पर यानि 8.62 रुपए के डिस्काउंट पर लिस्ट हुआ। यानि आईपीओ के दाम 949 से यह लोगों को 81.80 रुपए सस्ता यह शेयर मिला। बता दें कि एलआईसी ने 949 रुपए का इश्यू प्राइस रखा था, इसके जरिए कंपनी ने 20557 करोड़ रुपए इकट्ठा किए। एलआईसी पॉलिसी धारकों और रिटेल निवेशकों को यह 889 रुपए और 904 रुपए में दिया गया। आज बीएसई और एनएसई दोनों ही जगह पर शेयर लिस्ट हुआ।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+