LIC IPO Update: एलआईसी आईपीओ के लिए आवेदन से पहले पूरी करनी होगी ये शर्तें
LIC IPO के लिए आवेदन से पहले पूरी करनी होगी ये शर्तें
नई दिल्ली, 20 फरवरी। देश का सबसे बड़ा आईपीओ जल्द ही बाजार में आने वाला है। सरकार 11 मार्च को LIC IPO बाजार में उतारने की तैयारी कर रही है। वहीं इस आईपीओ में एलआईसी पॉलिसीधारकों के लिए खास स्कीम रखी गई है। इस आईपीओ में जीवन बीमा निगम के पॉलिसीधारकों के लिए कुछ शेयर्स रिजर्व होंगे। इसके लिए LIC ने भी एक विज्ञापन जारी किया है, जिसमें पॉलिसीधारकों से कहा गया है कि अगर वो IPO में आवेदन करना चाहते हैं तो उन्हें उससे पहले कुछ शर्तों का पालन करना होगा....

पॉलिसीधारकों से अपील
13 फरवरी को सरकार ने LIC के आईपीओ का ड्राफ्ट सेबी को सौंपा है। एलआईसी करीब 63,000 करोड़ रुपए का आईपीओ बाजार में उतारने जा रही है। मार्च के पहले हफ्ते में इस आईपीओ को लॉन्च किया जा सकता है। इस आईपीओ के जरिए सरकार एलआईसी में अपनी 5 फीसदी की हिस्सेदारी बेच रही है। एलआईसी 31.6 करोड़ से ज्यादा शेयर उतचारने जा रही है। जिसमें LIC के कर्मचारियों और पॉलिसी होल्डर्स को फ्लोर प्राइस पर छूट मिलेगी। उनके लिए कुछ शेयर रिजर्व होंगे।

बीमाधारक को निपटाना होगा ये काम
एलआईसी आईपीओ में छूट पाने के लिए और रिजर्व शेयर का हिस्सा पाने के लिए पॉलिसीधारकों को कुछ काम निश्चित तौर पर करने होंगे। पॉलिसीधारकों को पैन कार्ड लिंक करना होगा। इसके लिए LIC की आधिकारिक वेबसाइट https://licindia.in/ पर जाकर आपको Online PAN Registration का ऑप्शन क्लिक करना होगा। इसके बाद Proceed बटन दबाकर आपको अपना ईमेल पता, PAN, मोबाइल नंबर और LIC पॉलिसी नंबर फिल करनी होगी। फिर कैप्चा कोड डालकर सब्मिट करना होगा, जिसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से OTP आएगा, जिसे पोर्टल में दर्ज कर सब्मिट करना होगा।

डीमैट खाता खुलवाना जरूरी
एलआईसी आईपीओ के लिए आपको डीमैट अकाउंट खुलवाना जरूरी हैं। इसके लिए कॉमन सर्विस सेंटर में आप डिमैट अकाउंट खुलवा सकते हैं। अदगर आपका डीमैट अकाउंट नहीं है तो उसे अपने खर्चे से आपको खोलना होगा। एलआईसी से साफ कहा है कि डीमैट अकाउंट खोलने और पैन अपडेट करने में खर्च बीमाधारकों को उठाना होगा।












Click it and Unblock the Notifications