Layoff in Google: गूगल में 12000 कर्मचारियों की छंटनी का ऐलान, मेल देख 8 महीने की गर्भवती महिला के कांपे हाथ

गूगल ने 12000 कर्मचारियों को बाहर करने का ऐलान किया है। 8 महीने की गर्भवती महिला जोकि जल्द ही मैटर्निटी लीव पर जाने वाली थी उसे भी कंपनी ने बाहर कर दिया है।

Google

Layoff in Google: दुनियाभर की शीर्ष कंपनियों में छंटनी का लगातार दौर चल रहा है। बड़ी संख्या में कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाया जा रहा है। गूगल की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट इंक ने भी शुक्रवार को छंटनी का ऐलान किया है। कंपनी की ओर से कहा गया है कि तकरीबन 12000 कर्मचारियों को बाहर किया जाएगा। कंपनी लॉर्ज स्केल रीस्ट्रक्चरिंग के तहत 12000 कर्मचारियों को बाहर करने जा रही है। इस बात की जानकारी कंपनी के सीईओ सुंदर पिचई की ओर से ईमेल करके दी गई है। इन 12000 कर्मचारियों की लिस्ट में 8 महीने की गर्भवती महिला भी शामिल है जोकि कुछ ही दिन में मैटर्निटी लीव पर जाने वाली थीं।

आखिर मैं क्यों?

आखिर मैं क्यों?

प्रोग्राम मैनेजर कैथरीन वोंग ने लिंकडिन पर एक लंबी पोस्ट करके अपना दुखद अनुभव साझा किया है। उन्होंने बताया कि उन्हें कंपनी ने पॉजिटिव परफॉर्मेंस रिव्यू के बाद भी बाहर कर दिया है। कैथरीन ने लिखा, मेरे मन में पहला विचार यही आया था कि आखिर मुझे क्यों, वो भी अब। मैं इस खबर को पचा नहीं पा रही थी, वो भी ऐसे समय में जब मेरे काम को सही पाया गया था। बतौर पीजीएम मेरी पहली जिम्मेदारी प्लानिंग की होती है, लेकिन यह सबसे मुश्किल प्रोजेक्ट है, इसकी टाइमिंग भी बहुत गलत है। मेरे लिए यह लगभग असंभव है कि 34 हफ्ते की गर्भवती होने के साथ जब मैं छुट्टी पर जाने वाली हूं, नौकरी की तलाश कर सकूं।

कांपते हाथों को संभालना मुश्किल

कांपते हाथों को संभालना मुश्किल

कैथरीन ने कहा कि लोग मेरे बच्चे और मुझे लेकर अपनी चिंता जाहिर कर रहे हैं। मैंने कभी भी अपने नकारात्मक विचारों को अपने ऊपर हावी होने दिया। लेकिन मैं अपने कंपकपाते हाथों को नहीं संभाल सकी। मैं गूगल को बहुत प्यार करती हूं, खासकर अपनी टीम को, मुझे यह अपने परिवार की तरह लगता है। मैं शुक्रगुजार हूं कि मेरी टीम मेरे साथ खड़ी है। मैं ऐसी टीम के साथ काम करके गर्व महसूस कर रही हूं , उतने मुश्किल समय में यह मुझे सकारात्मक ऊर्जा दे रहा है। मैं खुद को काम के लिए उपलब्ध रखना चाहती हूं, लेकिन फिलहाल मुझे अपनी प्रेग्नेंसी पर ध्यान देने की जरूरत है, ताकि मेरा बच्चा स्वस्थ्य इस दुनिया में आए। वह मेरी सबसे बड़ी उपलब्धी होगी।

सुंदर पिचई ने किया फैसले का बचाव

सुंदर पिचई ने किया फैसले का बचाव

गौर करने वाली बात है कि अल्फाबेट ने 20 जनवरी को 12000 यानि तकरीबन 6 फीसदी कर्मचारियों की छंटनी का ऐलान किया है। सुंदर पिचई ने जो मेल कर्मचारियों को भेजा हैा उसमे उन्होंने इस फैसले की जिम्मेदारी ली है। उन्होंने कहा कि हम अपना फोकस बढ़ाना चाहते हैं, खर्च में कमी करना चाहते हैं। कर्मचारियों को उनकी नई नौकरी की तलाश में पूरी मदद की जाएगी। कंपनी अपने कर्मचारियों को पूरे नोटिस पीरियड का पैसा देगी। कंपनी अर्ह कर्मचारियों को 80 फीसदी एडवांस बोनस भी देगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+