आज खत्म हो रही फ्री Aadhaar Card अपडेट करने की समय सीमा, UIDAI ने दिया रिमाइंडर
Last day of Free AADHAAR Update: आधार कार्ड (AADHAAR Card) भारतीय नागरिकों के लिए एक पहचान पत्र की तरह है। हर व्यक्ति के पास इसका होना बहुत जरुरी है। कई बार ऐसा होता है कि आधार कार्ड के डिटेल्स में कुछ गलतियां रह जाती हैं। उन डिटेल्स को हम घर बैठे आसानी से UIDAI की वेबसाइट पर जा कर अपडेट करा सकते हैं।
UIDAI यानी यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने 14 दिसंबर 2023 तक आधार कार्ड फ्री में अपडेट करवाने की सुविधा दी हुई है। यानी की आज फ्री आधार अपडेट की लास्ट डेट है। आज के बाद से आधार में किसी प्रकार के अपडेट के लिए आपको शुल्क देना होगा।

अगर आपके भी आधार में नाम, डेट ऑफ बर्थ, मोबाइल नंबर या किसी अन्य प्रकार की कोई त्रुटी है तो आप आज शाम तक UIDAI की वेबसाइट पर जा कर उसे फ्री में अपडेट करा सकते हैं। UIDAI वेबसाइट
आधार अपडेट करवाने के लिए पास में कौन से डाक्यूमेंट्स होने चाहिए?
आपके पास, राशन कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, सरकार द्वारा जारी पहचान पत्र/पते वाला प्रमाण पत्र या फिर भारतीय पासपोर्ट होना चाहिए। ये पहचान और पते दोनों के प्रमाण के रूप में काम करते हैं।
इसके अलावा, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, सेकेंडरी या सीनियर सेकेंडरी स्कूल की मार्कशीट/फोटोग्राफ युक्त स्कूल छोड़ने का प्रमाण पत्र, सरकार द्वारा जारी पहचान पत्र/प्रमाण पत्र। ये केवल पहचान के प्रमाण के रूप में काम करते हैं।
अगर आपके पास केवल पहचान प्रमाण पत्र हैं तो आपके पास बिजली/पानी/गैस बिल (पिछले 3 महीने), बैंक/डाकघर की पासबुक, किराया/पट्टा/leave & license agreement होना जरुरी है। ये केवल पते के प्रमाण के रूप में काम करते हैं।
यह देखें: CNG Price Hike: तीन हफ्तों में दूसरी बार बढ़े दाम, जानिए कितने में मिलेगी अब गैस












Click it and Unblock the Notifications