Gold Rate: दुकान से सस्ता और शुद्ध सोना मिलेगा यहां, आज खरीदारी का आखिरी मौका

Gold Rate: दुकान से सस्ता और शुद्ध सोना मिलेगा यहां, खरीदारी का आखिरी मौका

नई दिल्ली। अगर आप शुद्ध और सस्ता सोना खरीदना चाहते हैं तो आपके पास आज आखिरी मौका है। सोने की कीमत सर्राफा बाजार में या ज्वैलर्स की दुकान में 51 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम के करीब पहुंच गई है, जबकि आप 5091 रुपए प्रति ग्राम की दर से आज सोना खरीद सकते हैं। ये मौका आज तक ही है। मोदी सरकार की सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम का आखिरी दिन आज है। अगर आप शुद्ध और सस्ता सोना खरीदना चाहते हैं तो आज आपके लिए आखिरी मौका है।

 सस्ता सोना खरीदने का आखिरी मौका

सस्ता सोना खरीदने का आखिरी मौका

सस्ता सोना खरीदने का आखिरी मौका आपके पास है। सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम की इस सीरीज का आखिरी दिन आज है। आपको बता दें कि यह सोना फिजिकल नहीं बल्कि डिजिटल है। यानी इस सोने में शुद्धता की गारंटी इतनी कि इसे बेचने पर बाजार का करेंट रेट ही मिलता है। इस गोल्ड बॉन्ड के साथ आपको कई लाभ मिलते हैं।

 क्या है कीमत

क्या है कीमत

इस सीरीज के लिए सोने की कीमत 5091 रुपए प्रति ग्राम तय किया गया है। वहीं अगर आप ऑनलाइन खरीदारी करने पर आपको 50 रुपए प्रति ग्राम की छूट भी मिल रही है। यानी अगर कोई 10 ग्राम की खरीदारी करता है तो उसे 500 रुपए तक की छूट मिलेगी। कम कीमत के साथ-साथ आपको सोने की खरीद पर छूट भी मिल रही है। इसके साथ ही इस सोने पर आपको ब्याज भी मिलता है। इस गोल्ड बॉन्ड में निवेश करने पर 2.5 फीसदी का गारंटीड फिक्स्ड ब्याज मिलता है।

 यहां से खरीदें

यहां से खरीदें

सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम में निवेश करने के लिए आप सभी बैंकों, स्टॉक होल्डिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड, बड़े पोस्ट ऑफिस, मान्यता प्राप्त स्टॉक एक्सचेंजों, एनएसई , बीएसई से खरीद सकते हैं। याद रखें कि पेमेंट बैंक और फाइनेंस बैंकों से इसकी बिक्री नहीं की जाती है।

 निवेश से पहले जरूर जाने ये बातें

निवेश से पहले जरूर जाने ये बातें

सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम में एक वित्तीय वर्ष में अधिकतम 4 किग्रा गोल्ड खरीद सकते हैं। वहीं अगर कोई संस्था या ट्रस्ट इसमें निवेश करती है तो वो अधिकतम 20 किलोग्राम तक खरीद सकती है। अगर सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की खासियत के बारे में बताए तो आपको सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड के निवेश पर बाजार से कम कीमत पर सोना खरीदने का मौका मिलती है। इस गोल्ड बॉन्ड में निवेश करने पर 2.5 फीसदी के ब्याज भी मिलता है। वहीं निवेशकों को टैक्स में छूट मिलती है। आप इस बॉन्ड को 8 साल के बाद विड्रॉल कर सकते हैं। वहीं आपको 5 साल के बाद इसे प्रीमैच्योर विड्रॉल करने की सुविधा मिलती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+