जियो फोन 2 के लिए 15 अगस्त से बुकिंग शुरू, जानिये क्या है रेट और कैसे करें रजिस्ट्रेशन
रिलायंस इंडस्ट्ररीज ने अपनी एन्युल जनरल मीटिंग में जियो फोन 2 की घोषणा की थी, जो 15 अगस्त से ग्राहकों को मिल सकेगा। कई सारे फीचरों से लैस इस जियो फोन के लिए रजिस्ट्रेशन 15 अगस्त से शुरू होने जा रहे हैं। 15 अगस्त को रजिस्टर करा आप भी इस फोन को जल्द से जल्द पा सकते हैं।
नई दिल्ली। रिलायंस इंडस्ट्ररीज ने अपनी एन्युल जनरल मीटिंग में जियो फोन 2 की घोषणा की थी, जो 15 अगस्त से ग्राहकों को मिल सकेगा। कई सारे फीचरों से लैस इस जियो फोन के लिए रजिस्ट्रेशन 15 अगस्त से शुरू होने जा रहे हैं। 15 अगस्त को रजिस्टर करा आप भी इस फोन को जल्द से जल्द पा सकते हैं। इस जियो फोन में आप सोशल मीडिया वेबसाइट्स जैसे व्हाट्सएप, फेसबुक और यूट्यूब का इस्तेमाल कर पाएंगे। इस फोन के लिए कैसे कर सकते हैं आप बुकिंग, जानिए-

इस तरह होगा रजिस्ट्रेशन
जियो फोन 2 के लिए रजिस्ट्रेशन 15 अगस्त से शुरू होंगे। जो भी ग्राहक जियो फोन खरीदने के इच्छुक हैं वो जियो की आधिकारिक वेबसाइट या माई जियो ऐप से फोन खरीद सकते हैं। वेबसाइट या ऐप पर जाकर जियो फोन 2 के रजिस्ट्रेशन लिंक को खोलें और फिर 'Get Now' पर क्लिक करें। इसके बाद आपसे आपकी निजी जानकारी मांगी जाएगी।

कैश ऑन डिलीवरी का नहीं है ऑप्शन
अपना नाम, फोन नंबर, पता और मांगी गई बाकी जरूरी जानकारी डालकर सबमिट करें। इसके बाद आपको पेमेंट भी ऑनलाइन ही करनी होगी। जियो फोन 2 की पेमेंट के लिए कैश ऑन डिलीवरी का ऑप्शन नहीं है। ग्राहकों को डेबिट/क्रेडिट या नेट बैंकिंग के जरिये फोन की 2,999 रुपये की पेमेंट करनी होगी। फोन की पेमेंट होने के बाद कुछ दिनों में फोन आपको डिलीवर हो जाएगा।

एन्युल जनरल मीटिंग में की थी घोषणा
जियो फोन 2 में ग्राहकों को कई ऐसे फीचर्स मिलेंगे जो पहले वाले फोन में नहीं थे। रिलायंस ने जियो फोन 2 की घोषणा अपनी एन्युअल जनरल मीटिंग में फोन मॉनसून हंगामा ऑफर के तहत की थी। इस ऑफर के तहत पहले से जियो का फोन इस्तेमाल कर रहे ग्राहक केवल 501 रुपये देकर उसे इस नए फोन से बदल सकते हैं। जियो फोन की वैसे कीमत 2,999 रुपये है।

जियो फोन 2 में होंगे कई नए फीचर्स
जियो फोन 2 में गूगल का वॉयस असिस्टेंट भी उपलब्ध है जो दो भाषाओं में कमांड लेगा। वॉयस असिस्टेंट हिंदी और अंग्रेजी भाषा में उपलब्ध है। सिंगल नैनो-सिम स्लॉट वाले इस फोन में एक माइक्रो एसडी कार्ड का स्लॉट भी दिया गया है। 2.4 इंच के QUGA स्क्रीन वाले इस फोन में एफएम रोडियो का मजा भी लिया जा सकेगा। इससे पहले जियो के फोन में सोशल मीडिया साइट्स नहीं चलती थीं, लेकिन इसमें यूजर व्हाट्सएप, फेसबुक और यूट्यूब का इस्तेमाल कर पाएंगे

128 जीबी तक बढ़ा सकते हैं मेमोरी
फोन में डुअल कोर प्रोसेसर है और ये 521 एमबी रैम और 4 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज के साथ यूजर्स को मिलेगा। माइक्रो एसडी कार्ड से यूजर इसकी स्टोरेज को 128 जीबी तक बढ़ा पाएंगे। कैमरे की बात करें तो इस फोन में 2 मेगापिक्सल का रियर और 0.3 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन की बैटरी 2000 mAh है और ये KaiOS ऑपरेटिंग सॉफ्टवेयर पर काम करेगा।












Click it and Unblock the Notifications