नोटबंदी के बाद पैन कार्ड हो गया अहम, बदल गए हैं ये नियम

नोटबंदी के बाद सबसे अहम दस्तावेज बन गया पैन कार्ड, जानें इसके बदले नियम।

नई दिल्ली। देश में नोटबंदी के बाद सबसे अहम दस्तावेज पैन कार्ड हो गया है। बिना पैन कार्ड के आप बैंक में पैसा नहीं निकाल पाएंगे और ना ही पैसा जमा कर पाएंगे। नोटबंदी के बाद से ही सरकार ने बैंक ट्रांजैक्शन और पैन कार्ड की अनिवार्य कर दिया है। अगर आपके पास नहीं है पैन कार्ड तो हो सकती है ये परेशानियां

pan card

नोटबंदी के बाद खास हो गया पैन कार्ड

ऐसा इसलिए ताकि आयकर विभाग आपरी लेन-देन पर नजर बनाएं रखें। नोटबंदी के साथ ही सरकार ने ये घोषणा की थी कि अगर आप अपने अकाउंट में 2.5 लाख से ज्यादा रकम जमा कराते हैं तो इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को इसकी जानकारी दी जाएगी। वहीं अगर आप 50,000 या इससे अधिक की रकम बार-बार बैंक में जमा करने या निकालने जा रहे हैं तो भी आप इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की नजर में आ जाएंगे। लोग बैंक को पैन कार्ड डिटेल देने से बचने के लिए 50 हजार रुपए से कम राशि बैंक में जमा करा रहे है, लेकिन अब बैंकों की नजर 25000 से ज्याजा रमक बैंक में जमा करवाने वालों पर बनीं हुई है। घर बैठे ठीक करें पैन कार्ड पर छपी गलत जानकारी, जानें पूरी प्रक्रिया

पैन कार्ड के जरिए आप पर नजर

आरबीआई के नियम के मुताबिक आको 50 हजार से अधिक के जमा राशी पर अपना पैन कार्ड दिखाना होगा। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आप ये राशी बैंक में नहीं जमा करवा पाएंगे। इतना ही नहीं अगर आप बैंक या को-ऑपरेटिव बैंक से एक दिन में 50000 या फिर उससे ज्यादा की रकम का बैंक ड्राप्ट भी ऱकीदते हैं तो आपको पैन कार्ड दिखाना जरूरी होगा। क्या करें अगर पैन कार्ड, आधार कार्ड या फिर वोटर आईडी हो जाए गुम ?

कैसे बनवाएं पैन कार्ड

अगर आप बैंक या को-ऑपरेटिव बैंक में अकाउंट खोलते हैं तो पैन कार्ड की जरूरत होगा। हलांकि आपको यहां जनधन बैंक अकाउंट में ये छूट दी गई है। ऐसा इसलिए ताकि सरकार आपके ट्रांजेक्शन पर नजर बनाए रख सके। ऐसे में आपको पता चल गया होगा कि पैन कार्ड काफी महत्वपूर्ण दस्तावेज है। अगर आपने अब तक पैन कार्ड नहीं बनवाया तो इसे घरबैठे आसानी से बनवा सकते हैं। इसे बनवाना बेहद आसान है। आप घर बैठे ऑनलाइन तरीके से अपना पैन कार्ड अप्लाई कर सकते हैं। हफ्ते भर के भीतर ही आपका पैन कार्ड बनकर आपके घर पर पहुंच जाएंगा। आप इस लिंक पर क्लिक कर अपना पैन कार्ड घर बैठे-बैठ बनवा सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+