जानें कौन हैं Infosys के नए MD और CEO सलिल पारेख

नई दिल्ली। आईटी सेक्टर में नंबर 2 की कंपनी Infosys के नए एमडी और सीईओ सलिल पारेख होंगे। सलिल का कार्यकाल 5 साल का होगा जो अगले साल 2 जनवरी से शुरू होगा। पारेख इससे पहले फ्रांस की बड़ी आईटी कंपनी कैपजमेमिनी में ग्रुप एग्‍जीक्‍यूटिव बोर्ड के मेंबर थे। पारेख इस कंपनी से 25 साल से जुड़े हुए थे। पारेख उत्तरी अमेरिका एग्जेक्यूटिव काउंसिल के अध्यक्ष थे। पारेख ने साल 2000 में अर्गेस्ट एंड यंग के कंसल्टिंग डिवीजन के अधिग्रहण के परिणामस्वरूप कैपजेमिनी कंपनी में शामिल हो गए थे और कंपनी में विभिन्न नेतृत्व पदों पर काबिज रहे।

जानें कौन हैं Infosys के नए MD और CEO सलिल पारेख

बॉम्बे इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से एयरोनॉटिकल इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री रखने के अलावा पारेख के पास कार्नेल यूनिवर्सिटी से कम्प्यूटर साइंस और मैकेनिकल इंजीनियरिंग में इंजीनियरिंग की डिग्री के मास्टर के साथ एक शानदार अकादमिक रिकार्ड है। इन्फोसिस के बोर्ड के अध्यक्ष नंदन नीलेकणि ने पारेख की नियुक्ति पर कहा, 'हम सीईओ और इन्फोसिस के एमडी के रूप में सलिल को नियुक्त कर खुश हैं। पारेख के पास आईटी सेवाओं के उद्योग में करीब तीन दशकों का वैश्विक अनुभव है।

बोर्ड का मानना है कि वह हमारे उद्योग में इस परिवर्तनकारी समय पर कंपनी का नेतृत्व करने के लिए सही व्यक्ति है। 'नॉमिनेशन और रिम्यूनरेशन समिति की अध्यक्ष किरण मजूमदार शॉ कहा, "वे कई योग्य उम्मीदवारों के एक समूह में शीर्ष विकल्प थे। उनके मजबूत ट्रैक रिकॉर्ड और व्यापक अनुभव के साथ हमारा मानना है कि हमारे पास इंफोसिस का नेतृत्व करने का सही व्यक्ति है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+