Gold Price: करवा चौथ पर बढ़ी सोने की डिमांड, बीवी को गिफ्ट देने से पहले जानिए कहां पहुंचा भाव?

Gold-Siver Price on Karwa Chauth 2023: आज पूरे भारत में करवा चौथ का व्रत बड़ी श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है, इस खास मौके पर सोने-चांदी के सामानों की विशेष शॉपिंग होती है औऱ इस वजह से अक्सर इनके भाव काफी बढ़ जाते हैं।

 Karwa Chauth and Gold Price:

लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ है क्योंकि सोने के रेट में गिरावट जारी है। मंगलवार को सोने के कीमतों में 200 रुपये प्रति 10 ग्राम की कमी आई है तो वहीं चांदी के रेट में 1000 रुपये तक का उछाल आया जिसके बाद इसका रेट 78500 रु तक पहुंच गया है।

आपके शहर में ये है सोने की कीमत (10 ग्राम 24k)

  • दिल्ली - 63,305.00 रु
  • मुंबई - 63,190.00 रु
  • चेन्नई- 63,305.00रु
  • कोलकाता- 63,290.00रु
  • अहमदाबाद- 63,340.00 रु
  • अमृतसर-63,340.00रु
  • बेंगलुरु- 63,360.00रु
  • भोपाल- 63,235.00रु
  • फरीदाबाद- 63,185.00रु
  • गुरुग्राम-63,135.00रु
  • हैदराबाद- 63,300.00रु
  • जयपुर-63,185.00रु
  • कानपुर- 63,345.00रु
  • लखनऊ-63,355.00रु
  • मेरठ-63,330.00रु

तो वहीं चांदी की कीमत में 1000 रुपये का उछाल आया जिसके बाद इसका भाव बढ़ गया है।

आपके शहर में चांदी की कीमत ( 1 किलो)

  • दिल्ली - ₹74,100
  • मुंबई - ₹74,100
  • चेन्नई- ₹77,000
  • कोलकाता- ₹74,100
  • अहमदाबाद- - ₹76,100
  • अमृतसर-- ₹71735.00
  • बेंगलुरु- - ₹74,134
  • भोपाल- - ₹74,112
  • फरीदाबाद-- ₹74,156
  • गुरुग्राम-- ₹74,123
  • हैदराबाद-- ₹74,145
  • जयपुर-- ₹74,156
  • कानपुर-- ₹74,132
  • लखनऊ-- ₹74,123
  • मेरठ-- ₹74,234

पत्नी को गिफ्ट देकर खुश करें

आज पत्नियों ने अपने पति की सलामती के लिए निर्जला व्रत धारण किया हुआ है, ऐसे में सभी पतियों का कर्तव्य है कि वो अपनी पत्नियों को प्रेम और सम्मान दें। अब चूंकि सोना सस्ता हुआ है तो आप अपनी पत्नियों के परंपरावादी सोने का सामान जैसे मंगलसूत्र, टॉप्स, नाक का कील या नथ गिफ्ट कर सकते हैं तो वहीं अगर आप चांदी का सामान गिफ्ट करना चाहते हैं तो आप अपनी पत्नी के लिए पायल या बिछिया खरीद सकते हैं।

क्यों खरीदते हैं सोना-चांदी?

मान्यता है कि सोना-चांदी खरीदना शुभ होता है। मां लक्ष्मी को भी सोना-चांदी काफी पसंद है, कहते हैं इसकी शॉपिंग से घर पर मां लक्ष्मी की कृपा अक्सर बनी रहती है। घर में सुख, समृद्धि और खुशहाली का वास होता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+