Jio का इफेक्ट, Airtel ने अपने यूजर्स के लिए Free की ये सर्विस

नई दिल्ली। रिलायंस जियो(Reliance Jio) का असर हमेशा से टेलिकॉम इंडस्ट्री पर रहा है। जियो ने अपने फ्री और अनलिमिटेड ऑफर्स से पहले यूजर्स को लुभाया तो अब अपने ब्रॉडबैंड सर्विस से प्रतिद्वंदी कंपनियों की टेंशन बढ़ा रहा है। जियो फाइबर की वजह से एयरटेल पर असर पड़ रहा है। जियो के ब्रॉडबैंड मार्केट में कदम रखने के बाद से बाकी सर्विसेज के सामने अपने सब्सक्राइबर्स बचाए रखने की चुनौती है। ऐसे में Airtel ने अपने यूजर्स के लिए नई सर्विस की शुरुआत की है।

एयरटेल ब्रॉडबैंड सर्विस के लिए ऑफर

एयरटेल ब्रॉडबैंड सर्विस के लिए ऑफर


Airtel ने एक्सट्रीम फाइबर को आकर्षक बनाने के लिए कई प्लान्स तैयार किए हैं। नए प्लान्स के तहत अब एयरटेल एक्सट्रीम फाइबर के नए यूजर्स को 1 महीने की सर्विस फ्री दी जा रही है। इसके अलावा कंपनी ने कई आकर्षक और लुभावने प्लान पेश किए हैं।

फ्री रेंटर का ऑफर

फ्री रेंटर का ऑफर

हैदराबाद में एयरटेल एक्सट्रीम फाइबर कनेक्शन लेने वाले नए यूजर्स को कंपनी की ओर से एक महीने की सर्विस फ्री दी जा रही है। एयरटेल ने हैदराबाद में 1000 रुपए का डिस्काउंट दे रही है। 1000 रुपए का डिस्काउंट या फिर एक महीने तक फ्री रेंटर( 1000 रुपए तक का रेंटर) का ऑफर दे रही है।

जियो ने खत्म की फ्री सर्विस

जियो ने खत्म की फ्री सर्विस

आपको बता दें कि जियो दिसंबर से माइग्रेशन प्रोसेस खत्म करने जा रही है। कंप नी ने नए यूजर्स के लिए प्री प्लान को खत्म कर दिया है। वहीं जो यूजर पहले से फ्री सर्विस का इस्तेमाल कर रहे थे उन्हें धीरे-धीरे पेड प्लान्स पर जाने की तैयारी कर ली है। जियो द्वारा फ्री सर्विस खत्म करने के ऐलान के मौके पर एयरटेल ने ये बेहतरीन ऑफर पेश कर दिया है, जिसके तहत नए यूजर्स को 1 महीने के लिए डिस्काउंट सर्विस पेश किया है। एयरटेल एक्सट्रीम फाइबर ब्रॉडबैंड प्लान्स के साथ 100Mbps की स्पीड दी जा रही है। कंपनी ने अपने डेटा ब्रॉडबैंड प्लान्स के लिए ऐड-ऑन पैक लॉन्च किया है। जिसमें सिर्फ 299 रुपए खर्च कर आप डेटा ऐड-ऑन पैक में यूजर्स को अनलिमिटेड डेटा ऑफर पा सकते हैं। आपको बता दें कि एयरटेल एक्सट्रीम फाइबर के बेस प्लान की शुरुआत 799 रुपए से होती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+