Jio का एक और धमाका, सस्ते प्लान के साथ 50% अधिक डेटा का ऑफर
Recommended Video

नई दिल्ली। नए साल में रिलायंस जियो ने एक और धमाका कर दिया है। जियो ने अपने इस ऑफर के साथ बाकी की टेलिकॉम कंपनियों के लिए बड़ी मुसीबत खड़ी कर दी है। इस ऑफर के तहत जियो ने दो ऑफर्स पेश किए हैं, जिसका फायदा उन तमाम यूजर्स को मिलेगा जो रोजाना 1जीबी डेटा ऑफर्स इस्तेमाल कर रहे हैं।

जियो को एक और धमाका
जियो ने हैप्पी न्यू इयर प्लान के तहत अपने उन यूजर्स के लिए ये ऑफर पेश किया है। इस ऑफर का लाभ उन कस्टमर्स को मिलेगा जो रोजाना 1 GB डेटा का इस्तेमाल करते हैं। इन यूजर्स के लिए जियो ने दो तरह के ऑफर्स पेश किए हैं। आप उन दो विकल्पों में से किसी भी एक विकल्प का इस्तेमाल कर सकते हैं।

दो विकल्प के साथ ऑफर
जियो के इस नए ऑफर के तहत आप या तो अपने 1 GB डेटा प्लान में 50 रुपए की छूट पा सकते हैं या फिर फिर 1 GB वाले पुराने प्लान्स के लगभग कीमत में ही हर दिन 50 फीसदी ज्यादा डेटा पा सकते हैं।

कब से मिलेगा ऑफर
आपको बता दें कि जियो का ये नया रिचार्ज प्लान 9 जनवरी 2018 से यूजर्स के लिए उपलब्ध रहेंगे। इस प्लान के मुताबिक आपको अब आपको 199 रुपए का प्लान 28 GB डेटाके साथ मात्र 149 में मिलेगा। वहीं 399 रुपए का प्लान 70 दिनों की वैधता के साथ 70जीबी डेटा के साथ अब मात्र 349 रुपए में उपलब्ध होगा। वहीं जियो का 459 रुपए वाला प्लान 84 दिनों की वैधता के साथ 84 GB डेटा के साथ मात्र 399 रुपए में मिलेगा।

दूसरा विक्लप
इस प्लान के तहत आप दूसरा विकल्प भी चुन सकते हैं। जिसके मुताबिक आप पैसे में छूट न पाकर डेटा बढ़वा सकते हैं। इसके तहत आपको हर दिन 1जीबी के बजाए 1.5 जीबी डेटा उपलब्ध होगा। यानी नए ऑफर के तहत आपको 198 रुपए के प्लान के तहत अब आपको 28 GB की जगह 42 GB डेटा मिलेगा। जिसकी वैधता पहले की तहत 28 दिनों की होगी। इसी तरह बाकी के प्लान में भी डेटा 50 फीसदी(रोजाना) बढ़ जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications