Jio ग्राहकों को नये साल का तोहफा! सिर्फ 601 रुपये में एक साल तक अनलिमिटेड 5G डाटा का मजा, जानें डिटेल
Jio 5G New Plan: मुकेश अंबानी ने नये साल पर जियो यूजर्स को बड़ा तोहफा दिया है। रिलायंस जियो ने हाल ही में एक खास Unlimited 5G Data Voucher पेश किया है, जिसमें ग्राहकों को एक साल तक अनलिमिटेड 5G डाटा मिलेगा। इस प्लान के बाद अब रोजाना डेढ़ जीबी, 2 जीबी डाटा पैक खत्म होने की परेशानी खत्म हो जाएगी। हालांकि, यह वाउचर उन यूजर्स के लिए है जो पहले से जियो का कोई एक्टिव प्रीपेड प्लान चला रहे हैं। इस वाउचर के माध्यम से 5G डाटा की सुविधा का लाभ आसानी से लिया जा सकता है। रिलायंस जियो का नया अनलिमिटेड 5जी डाटा प्लान उन यूज़र्स के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है, जो अनलिमिटेड 5G डाटा चाहते हैं। आइए जानते हैं इस प्लान की पूरी जानकारी और इसे एक्टिवेट करने के तरीकों के बारे में।

Unlimited 5G Voucher के फायदे
जियो का यह नया वाउचर प्लान 601 रुपये में उपलब्ध है और इसमें 12 महीने के लिए अनलिमिटेड 5G डाटा का लाभ मिलता है। ध्यान देने वाली बात है कि इस वाउचर का उपयोग करने के लिए आपके पास पहले से एक एक्टिव प्रीपेड प्लान होना चाहिए, जिसमें कम से कम 1.5GB डाटा रोजाना मिलता हो। यदि आपके पास 1GB प्रतिदिन डाटा वाला प्लान है, तो यह वाउचर आपके लिए उपलब्ध नहीं होगा। यह वाउचर गूगल प्ले स्टोर और एप्पल ऐप स्टोर के MyJio ऐप के माध्यम से प्राप्त किया जा सकता है।
कैसे करें इस वाउचर को एक्टिवेट
इस वाउचर को एक्टिवेट करने के लिए सबसे पहले यह सुनिश्चित करें कि आपके पास एक एक्टिव प्रीपेड प्लान हो। जिन प्लान्स के साथ यह वाउचर काम करेगा, उनमें 199 रुपये, 239 रुपये, 299 रुपये, 319 रुपये, 329 रुपये, 579 रुपये, 666 रुपये, 769 रुपये, 899 रुपये जैसे रिचार्ज शामिल हैं। इसके अलावा, यूजर्स को यह वाउचर अपने दोस्तों और परिवार को गिफ्ट में देने का भी विकल्प मिलता है।
Jio को लगा बड़ा झटका
जहां एक ओर रिलायंस जियो अपने नए 5G वाउचर प्लान के साथ यूजर्स को आकर्षित करने की कोशिश कर रही है, वहीं दूसरी ओर कंपनी को एक बड़ा झटका भी लगा है। ट्राई की रिपोर्ट के मुताबिक, अक्टूबर 2023 तक पिछले 4 महीनों में जियो के 1.65 करोड़ ग्राहक घटे हैं। वहीं, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया को भी ग्राहक नुकसान हुआ है। इस अवधि में बीएसएनएल ने अच्छा प्रदर्शन किया और अपनी ग्राहक संख्या में इजाफा किया।
-
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
Badshah Love Story: ‘टटीरी’ वाले रैपर बादशाह की दूसरी दुल्हन Isha Rikhi कौन हैं? कैसे परवान चढ़ा दूसरा इश्क? -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Badshah Divorce Story: बादशाह ने रचाई थी इस ईसाई लड़की से शादी, 8 साल बाद तलाक क्यों? कौन है बेटी और कहां है? -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी' -
Iran Oil Offer to India: तेल संकट के बीच ईरान का भारत को बड़ा ऑफर! लेकिन चौंकाने वाली है तेहरान की नई शर्त -
Fact Check: 14 किलो वाले LPG सिलेंडर में 10 किलो की गैस मिलेगी? क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?












Click it and Unblock the Notifications