Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

रिलायंस जियो इफेक्ट: वोडाफोन प्ले ऐप दिसंबर तक फ्री, मुफ्त में देखें वीडियो, मूवी और TV शो

नई दिल्ली। रिलायंस जियो से अपने ग्राहकों को बचाने के लिए वोडाफोन ने जबरदस्त ऑफर दिया है। लोगों को आकर्षित करने के लिए वोडाफोन ने अपना प्ले ऐप दिसंबर तक के लिए फ्री कर दिया है। इस ऐप के जरिए अब आप फ्री में मूवी, वीडियो और गाने देख और सुन सकते हैं।

vodafone

वोडाफोन का जबरदस्त ऑफर

भारत की दूसरी सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी वोडाफोन ने रिलायंस जियो की चुनौती से निपटने के लिए ये शानदार ऑफर लांच किया है। अब आप दिसंबर तक के लिए 'वोडाफोन प्ले' ऐप की फ्री सब्सक्रिप्शन पा सकेंगे।

एयरटेल का नया धमाका: इंटरनेशनल रोमिंग पर इनकमिंग कॉल्स बिल्कुल फ्री

फ्री में उठाएं मजा

इसके लिए आपको गूगल प्लेस्टोर या एप्पल ऐप स्टोर में जाकर वोडाफोन प्ले डाउनलोड करना होगा। इसे डाउनलोड करने के बाद आप 180 लाइव टीवी चैनलों के साथ-साथ 14 हजार से अधिक फिल्में, म्यूजिक वीडियो, टीवी शो देख सकेंगे। ये सब आपके लिए बिल्कुल फ्री होगा।

घर बैठे पाएं रिलायंस जियो सिम, 7 दिनों में होगी फ्री होम डिलिवरी

कंपनी के निदेशक संदीप कटारिया के मुताबिक उसके सभी ग्राहकों के लिए वोडाफोन प्ले एप 31 दिसबंर 2016 तक बिल्कुल फ्री होगा। इस ऐप के जरिए उनके ग्राहक फ्री में अनलिमिटेड वीडियो, मूवी और गाने का मजा उठा सकेंगे।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+