BSNL और Reliance Jio की खास पहल, बदले कोरोना वायरस वाला रिंगटोन, नहीं देना होगा पैसा

नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। सरकार, स्वास्थ्य विभाग, राज्य सरकारें इस पर नियंत्रण पाने के लिए हर संभव कोशिश की जा रही है। लोगों को जागरुक किया जा रहा है। कोरोना वायरस से बचाव को लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगातार हेल्थ एडवाइजरी जारी की जा रही है। भारत में अब तक 31 मामले सामने आ चुके हैं। ऐसे में कोरोना वायरस को लेकर रिलायंस जियो और बीएसएनएल ने अनूठी पहल शुरू की है।

 Jio, BSNL Good Moves, Change Your Ringtones on awareness Messages of Coronavirus, Company will not change of this.

बीएसएनएल और जियो ने कोरोना वायरस को लेकर जागरुकता फैलाने के मकसद से नई रिंगटोन की शुरुआत की है। इस रिंगटोन में लोगों को कोरोना वायरस के बचने के तरीके समझाए जा रहे हैं। जियो और बीएसएनएल के रिंग टोन में कोरोना संबंधी एडपाइजरी जारी कर लोगों का ध्यान खींचा जा रहा है। कंपनियां इसके लिए यूजर्स के कोई चार्ज नहीं वसूल रही हैं।

यानी जियो यूजर या बीएसएन एल यूजर कोरोना वायरस वाला मैसेज का रिंगटोन बदलते है तो उन्हें इसके लिए कोई चार्ज नहीं देना होगा। इस रिंगटोन के जरिए लोगों को बताया जा रहा है कि लोगों कोरोना वायरस से कैसे खुद को सुरक्षित रखें। रिंगटोन के जरिए बताया जा रहा है कि कैसे कोरोना वायरस को खुद से दूर रखें।

रिंगटोन के मैसेज में बताया जा रहा है कि लोगों को खांसते वक्त मुंह में रूमाल रखना चाहिए। किसी से हाथ नहीं मिलाना चाहिए। हाथ को साबुन से धोना जरूरी है। वहीं अगर सर्दी, खांसी, बुखार या सांस लेने में तकलीफ हो रही है तो फौरन डॉक्टरी परामर्श लेना जरूरी है। कुछ सेंकेड के इस रिंग टोन में कई महत्वपूर्ण जानकारी देने की कोशिश की गयी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+