Jio का दीवाली ऑफर: 7 दिनों तक चलेगी Jio Phone 2 की सेल, कैशबैक के साथ-साथ ऑफर्स की भरमार

नई दिल्ली। रिलायंस जियो ने दीवाली से ठीक पहले लोगों को बेहतरीन ऑफर दिया है। जियो के इस ऑफर के साथ अपने दोस्तों, रिश्तेदारों को बेहद कम कीमत में बेहतरीन फोन गिफ्ट कर सकते हैं। जियो ने अपने कल से अगले सात दिनों तक Jio Phone 2 की सेल शुरू की है। आप अगले 7 दिनों तक Jio Phone 2 की खरीददारी कर सकते है। सेल 5 नवंबर दोपहर 12 बजे से शुरू होकर 12 नवंबर तक चलेगी। वहीं आपके पास कैशबैक पाने का भी मौका है।

 Jio का दीवाली धमाका

Jio का दीवाली धमाका

जियो ने अपने जियो फोन 2 की प्लैश सेल 5 सितंबर यानी कल से शुरू की है, जो अगले 7 दिनों तक चलेगी। सेल में आप न केवल आसानी से बेहद कम कीमत पर फोन खरीद सकते हैं बल्कि आपके पास कैशबैक पाने की भी मौका है। इस फोन की सेल 5 नवंबर से शुरू होकर 12 नवंबर तक चलेगी। इस फोन के साथ आपके पास अलग-अलग रिचार्ज प्लान का ऑफर भी मिल रहा है।

 कैशबैक पाने का मौका

कैशबैक पाने का मौका

जियो का ये फोन अगर आप Paytm वॉलेट का इस्तेमाल करते हैं तो आपके पास कैशबैक पाने का भी मौका है। जियो फोन 2 की पेमेंट अगर आप Paytm से करते हैं तो आपको 200 रुपए तक का कैशबैक मिलता है। वहीं इस फोन के साथ कई बेहतरीन रिचार्ज प्लान भी मिल रहे हैं।

 जियो फोन के साथ ऑफर्स

जियो फोन के साथ ऑफर्स

इस समय जियो ने JioPhone डिवाइस के लिए 49, 99 और 153 रुपए के तीन बेहतरीन रिचार्ज प्लान पेश किए हैं। इस रिचार्ज प्लान में आप 1 से लेकर 42GB तक डेटा के साथ-साथ अनलिमिटेड कॉलिंग, एसएमएस जैसी सुविधाएं पा सकते हैं। गौरतलब है कि जियो फोन में आप वॉट्सऐप, फेसबुक और यूट्यूब को डाउनलोड कर इस्तेमाल कर सकते हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+