जेट एयरवेज दे रहा है टिकटों पर 30 फीसद तक का डिस्काउंट, ये है ऑफर की लास्ट डेट

नई दिल्ली। आज जेट एयरवेज ने अंतरराष्ट्रीय उड़ानों और घरेलू उड़ानों पर छूट का ऐलान कर दिया है। जेट एयरवेज ने अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर 30 फीसदी छूट का घोषणा की है। जबकि घरेलू उड़ानों पर 25 फीसदी छूट दे रहा है। यात्री 30 जून तक बुकिंग कराने पर आपको इस छूट का लाभ मिलेगा। यह प्रोमोशनल ऑफर वन वे और रिटर्न यात्रा के लिए है। यात्री इसके लिए 11 जुलाई, 2018 से सफर शुरू कर सकते हैं। वहीं, अंतरराष्ट्रीय सेक्टर के लिए यात्रा 26 जून, 2018 से शुरू हो चुकी है।

अंतरराष्ट्रीय रूट्स की उड़ानों पर 30 फीसद की छूट बेस फेयर पर मान्य है

अंतरराष्ट्रीय रूट्स की उड़ानों पर 30 फीसद की छूट बेस फेयर पर मान्य है

अंतरराष्ट्रीय रूट्स की उड़ानों पर 30 फीसद की छूट बेस फेयर पर मान्य है। यह ऑफर प्रमियम और इकोनॉमी क्लास की टिकटों पर उपलब्ध है। ग्रहाक एक बात जरूर जान लें कि इस ऑफर के अंतर्गत एम्स्टर्डम, कोलंबो और पेरिस जैसे रूट्स शामिल नहीं किए गए हैं। अगर यात्री मैनचेस्टर की यात्रा करना चाहते हैं तो उन्हें लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। मैनचेस्टर के लिए यात्रा 5 नवंबर, 2018 से शुरू होगी। इस ऑफर के तहत सीमित सीट ही उपलब्ध हैं। टिकटों की बुकिंग 'पहले आओ पहले पाओ' के आधार पर होगी।

 यात्रा तिथि से न्यूनतम 15 दिन पहले टिकट खरीदें

यात्रा तिथि से न्यूनतम 15 दिन पहले टिकट खरीदें

एयरलाइंस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, घरेलू उड़ानों पर 25 फीसद की छूट बेस फेयर पर मान्य है। यह ऑफर इकोनॉमी क्लास के लिए ही वैध होगा। यहीं नहीं 25 फीसदी का डिस्काउंट कुछ चुनिंदा फ्लाइट्स पर उपलब्ध है। अगर आप इस ऑफर का लाभ लेना चाहते हैं तो यात्रा तिथि से न्यूनतम 15 दिन पहले टिकट खरीद गई हो। यह ऑफर केवल बी क्लास की बुकिंग पर उपलब्ध होगा। वहीं इस खबर के बाद जेट एयरवेज में 4.5 फीसदी तक की गिरावट देखने को मिली है।

 इकोनॉमी क्लास की फ्लाइट टिकटों पर 1000 रुपये का डिस्काउंट

इकोनॉमी क्लास की फ्लाइट टिकटों पर 1000 रुपये का डिस्काउंट

जेट एयरवेज ने एक अन्य ऑफर में यात्रियों को इकोनॉमी क्लास की फ्लाइट टिकटों पर 1000 रुपये का डिस्काउंट और अंतरराष्ट्रीय रूट्स के लिए प्रीमियर फ्लाइट टिकटों पर 2500 रुपये का डिस्काउंट पेश किया है। यह ऑफर ऐसे समय पर राहत लेकर आए हैं जब तेल की बढ़ती कीमतों के चलते एयरलाइंस अपने किराए में बढ़ोत्तरी कर रही हैं। इसके अलावा एयरलाइंस ने अतिरिक्त चेक-इन बैगेज पेनल्टी भी बढ़ाया है, जिससे यात्रियों और बोझ बढ़ गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+