मात्र 1313 रुपए में देशभर में करें हवाई सफर, जेट एयरवेज का खास ऑफर

नई दिल्ली। जेट एयरवेज ने डोमेस्टिक फ्लाइट के लिए खास ऑफर पेश की है। कंपनी आपको मात्र 1313 रुपए में देशभर में हवाई सफर का मौका दे रही है। जेट एयरवेज के इस खास ऑफर में आपको फ्लाइट टिकटों पर भारी डिस्काउंट मिल रहा है। ये ऑफर इकोनॉमी क्लास की टिकटों पर दिया जा रहा है। इस ऑफर के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए आप जेट एयरवेज की आधिकारिक वेबसाइट jetairways.com पर जाकर ले सकते हैं।

 Jet Airways offers flight tickets from Rs 1,313 in new sale

आपको बता दें कि इस सेल में खरीदी गई फ्लाइट टिकटों पर आप 12 महीने के भीतर तक सफर कर सकते हैं। सबसे खास बात कि आपको ये ऑफर तभी मिलेगा जब आप जेट एयरवेज की वेबसाइट या फिर एप से टिकट खरीदते हैं। इस ऑफर के तहत आप मात्र 1313 रुपए में चेन्नई से मदुरै तक का हवाई सफर कर सकते हैं तो वहीं इस ऑफर के तहत सबसे महंगा टिकट कोलकाता से बेंगलुरु का जो आपको 5947 रुपए में मिल रहा है।

इस सेल में एयरलाइंस ने कुछ शर्तें रखी है जो फेयर रूल्स के मुताबिक तय की गई है। जैसे बच्चों के टिकट पर डिस्काउंट, डेट चेंज, फ्लाइट चेंज, रिफंड चार्जेज, वीकेंड सरचार्ज, ब्लैक आउट पीरियड, ट्रेवल वैलिडिटी जैसे शर्तें लागू होगी। आपको बता दें एयरलाइंस के पास ये अधिकार हैं कि वो बिना किसी पूर्व सूचना के ऑफर में बदलाव कर सके। गौरतलब है कि इससे पहले जेट एयरवेज ने एक और ऑफर पेश की है। जिसमें आप 2,398 रुपए में डोमेस्टिक फ्लाइट में और 11,501 रुपए में इंटरनेशनल फ्लाइट में सफर कर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+