Paytm share: पेटीएम जैकपॉट, निवेशकों की चांदी, शेयरों में आ सकती हैं 119 % की बड़ी तेजी
Paytm share: पेटीएम जैकपॉट,शेयरों में आ सकती हैं 119 % की बड़ी तेजी
नई दिल्ली, 7 फरवरी। पेटीएम शेयर धारकों का जल्द ही जैकपॉट लग सकता है। जहां पेटीएम निवेशकों को अब तक निराशा लगी थी, लेकिन जल्द ही उनकी चांदी हो सकती है। यानी लंबे इंतजार के बाद पेटीएम निवेशकों के लिए अच्छी खबर आई हैं। Goldman Sachs की माने तो आने वाले दिनों में पेटीएम निवेशकों की बड़ा फायदा हो सकता है। कंपनी के शेयरों की कीमत में 119 फीसदी की तेजी आ सकती है।

आपको बता दें कि लिस्टिंग के बाद से ही पेटीएम के शेयरों में गिरावट की स्थिति बनी हुई थी। इस साल पेटीएम के शेयरों की कीमत में 30 फीसदी तक की गिरावट आ चुकी है। हालांकि आने वाले दिनों में इसकी कीमत में 119 फीसदी तेजी आ सकती हैं तो वहीं 14 फीसदी गिरावट आ सकती है। आपको बता दें कि पेटीएम का शेयर नवंबर में लिस्ट हुआ था, लेकिन लिस्टिंग के अगले दिन ही इसकी कीमत गिर गई और निवेशकों को भारी नुकसान हुआ था।












Click it and Unblock the Notifications