ITR Filing Due Date: आखिरी 2 दिन बचे, जानें अब तक कितने लोगों ने भरा अपना इनकम टैक्स रिटर्न
ITR Filing Due Date: आखिरी 2 दिन बचे, जानें अब तक कितने लोगों ने भरा अपना इनकम टैक्स रिटर्न
नई दिल्ली, 29 दिसंबर। इनकम टैक्स रिटर्न भरने की आखिरी डेट नजदीक आ चुकी है। आयकर विभाग ने वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की डेडलाइन 31 दिसंबर तय की है। डेडलाइन खत्म होने में आखिरी दो दिन बचे हैं, जिसके बाद इनकम टैक्स रिटर्न नहीं भरने वाले लोगों को जुर्माने का भागीदर बनना होगा। आपको बता दें कि डेडलाइन खत्म होने के पहले 28 दिसंबर तक 4.86 करोड़ लोगों ने अपना रिटर्न दाखिल कर लिया है।

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक पिछले साल की तुलना में इस साल काफी कम लोगों ने इनकम टैक्स रिटर्न फाइल किया है।इससे पहले आयकर विभाग ने 11 जनवरी 2021 को एक ट्वीट किया था, जिसके मुताबिक वित्तीय वर्ष 2019-20 के लिए कुल 5.95 करोड़ आईटीआर फाइल किया गया था। वहीं इस साल की बात करें तो 28 दिसंबर 2021 तक सिर्फ 4.86 करोड़ लोगों ने ITR भरा है। अभी भी 1 करोड़ से ज्यादा लोगों ने इनकम टैक्स रिटर्न नहीं भरा है।












Click it and Unblock the Notifications