इन्फोसिस का मुनाफा घटा, कई कर्मचारियों ने छोड़ी जॉब

इतना घट गया मुनाफा
इस दौरान तिमाही-दर-तिमाही आधार पर कंपनी का मुनाफा 4% घट कर 2,886 करोड़ रुपये रहा है, जबकि पिछली तिमाही में कंपनी का मुनाफा 2,992 करोड़ रुपये दर्ज हुआ था। वहीं कम्पनी की आय में भी भारी गिरावट दर्ज की गई है। बाजार के जानकारों के मुताबिक जनवरी-मार्च 2013-14 तिमाही में 12,875 करोड़ आय थी जो एक फीसदी घटकर 12,770 करोड़ रुपए तक सिमट गई है।
जॉब छोड़ रहे हैं कर्मचारी
व्यावसयिक क्षेत्र से खबर है कि इस तिमाही मेें इन्फोसिस कम्पनी छोड़ने वाले कर्मचारियों की संख्या बढ़ गई है। इन्फोसिस के प्रबंधन अचानक नौकरी छोड़ने वाले कर्मचारियों की मार झेलनी पड़ रही है। एक बिजनेस अखबार के आंकड़ों की माने तो सूचना प्रौद्योगिकी उद्योग में सबसे अधिक 9.5 फीसदी लोगों ने नौकरी छोड़ दी है। जानकारों ने इस रुझान को चिंताजनक बताया है।












Click it and Unblock the Notifications