यात्रीगण कृपया ध्यान दें! Railway ने इन ट्रेनों के रूट में किया बदलाव, यहां देखें पूरी लिस्ट
यात्रिगण कृपया ध्यान दें! Railway ने इन ट्रेनों के रूट में किया बदलाव, यहां देखें नए चार्ज के साथ पूरी लिस्ट
नई दिल्ली। Indian Railway, भारतीय रेलवे ने कोरोना संकट काल में स्पेशल ट्रेनों( Special Train) का संचालन किया। लॉकडाउन के दौरान देशभर के अलग-अलग हिस्सों से लोगों को उनके गृह राज्य पहुंचाने के लिए रेलवे ने स्पेशल ट्रेनें, श्रमिक स्पेशल ट्रेनें, राजधानी ट्रेनों का संचालन किया गया। अब रेलवे ने कुछ ट्रेनों के रुट में बदलाव किया है। रेलवे ने लखनऊ डिवीजन के कई ट्रेनों के रूट में बदलाव किया है। सफर से पहले आपको रेलवे के इस बदलाव की जानकारी जरूर होनी चाहिए।

रेलवे ने किया बदलाव
नार्दन रेलवे ने लखनऊ डिवीजन की कई ट्रेनों के रूट में बदलाव किया है। उत्तर रेलवे ने लखनऊ डिवीजन के प्रयागराज-फाफामऊ (Prayagraj-Phaphamau) के बीच चलने वाली ट्रेनों के रूट में बदलाव किया है। रेलवे ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा है कि इस रूट पर ट्रैक दोहरीकरण का काम शुरू किया गया है, जिसकी वजह से ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है।

इन ट्रेनों के रूट्स बदले गए
नार्दन रेलवे द्वारा जारी की गई जनसूचना के मुताबिक लखनऊ डिवीजन के प्रयागराज-फाफामऊ स्टेशनों के बीच ट्रेनों के रूट डायवर्ट किए गए हैं। जिन ट्रेनों का रूट बदला गया है उनमें लोकमान्य तिलक टर्मिनस-वाराणसी कामायनी एक्सप्रेस( ट्रेन नंबर 01071) है। रेलवे द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक 6 सितंबर 2020 तक यह ट्रेन प्रयागराज-प्रयागराज रामबाग-मंडुवाहीड-वाराणसी मार्ग चलेगी। वहीं ट्रेन नंबर 01072 , जो कि वाराणसी से लोकमान्य तिलक टर्मिनस के बीच चलती है वो 7 सितंबर तक वाराणसी-मंडुवाहीड-प्रयागराज रामबाग-प्रयागराज मार्ग से चलेगी।

बदल गए इन ट्रेनों के रूट
इसके अलावा बांद्रा टर्मिनस-गाजीपुर सिटी एक्सप्रेस
गाजीपुर सिटी-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस
गाजीपुर सिटी-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस
आनंद विहार टर्मिनल-गाजीपुर सिटी
हावड़ा जंक्शन-नई दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस
नई दिल्ली- हावड़ा पूर्वा एक्सप्रेस के रूट बदले गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications