IRCTC शुरू करने जा रहा है लग्जरी क्रूज लाइनर, 18 सितंबर से शुरू होगी बुकिंग, जानिए क्या होगा खास
IRCTC शुरू करने जा रहा है लक्जरी क्रूज लाइनर, 18 सितंबर से शुरू होगी बुकिंग, जानिए क्या होगा खास
नई दिल्ली। रेल के बाद अब IRCTC लग्जरी क्रूज लाइनर की भी बुकिंग शुरू करेगा। 18 सितंबर से IRCTC की नई सर्विस शुरू होने जा रही है, जिसके बाद आप इस वेबसाइट से न केवल ट्रेन टिकटों की बुकिंग कर सकेंगे बल्कि लग्जरी क्रूज लाइनर की भी बुकिंग कर ट्रैवल का आनंद ले सकेंगे। आपको बता दें कि यह भारतीय रेलवे की अपनी तरह की पहली सेवा होगी, जिसे जल्द ही शुरू किया जा रहा है। यानी अब अलग-अलग पर्यटक स्थलों पर आज न केवल ट्रेन से बल्कि क्रूज लाइनर से भी सफर कर सकेंगे।

IRCTC की नई सर्विस
IRCTC की नई सर्विस की शुरुआत 18 सितंबर से होने जा रही है, जिसके साथ आप जलमार्ग से घूमने की तैयारी घर बैठे-बैठे कर सकेंगे। आईआरसीटीसी ने कोर्डेलिया क्रूजेस कंपनी के साथ करार किया है, जिसके बाद अब ट्रेन के साथ-साथ IRCTC की वेबसाइट पर आप लग्जरी क्रूज लाइनर्स के टिकटों की भी बुकिंग कर सकेंगे। यह सर्विस इंडीजिनस क्रूज यानी देश के भीतर चलने वाली क्रूज के साथ शुरू होगी। आप आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट www.irctctourism.com पर जाकर क्रूज की बुकिंग कर सकेंगे।

18 सितंबर से शुरू होगी।
भारत में पहली लग्जरी क्रूज की शुरुआत के ये पहला मौका होगा, जब आप घर बैठे गोवा, लक्षद्वीप, कोची, दिव जैसे कोस्टल एरिया का क्रूज से आनंद ले सकेंगे। इसकी बुकिंग के लिए आप आसानी से IRCTC का इस्तेमाल कर अपने ट्रिप को प्लान कर सकते हैं। 18 सितंबर से इसकी शुरुआत होने जा रही है। इसका मकसद क्रूज ट्यूरिज्म सर्विस को बढ़ावा देना है। कोर्डेलिया क्रूजेज, जो की भारत की प्रीमियम क्रूज लाइनर कंपनी है, अब IRCTC के साथ मिलकर क्रूज लाइनर को प्रमोट करने की दिशा में काम कर रही है। इस क्रूज में 2000 लोगों को बिठान की क्षमता है। रस्टोरेंट, सिनेमाघर, स्वीमिंग पूल जैसी तमाम सुविधाएं हैं।

कहां-कहां घूम सकते हैं
आप इस लग्जरी क्रूज लाइनर की मदद से गोवा, दिव, लक्षद्वीप, कोची, के अलावा श्रीलंका के कोस्टर एरिया इलाके जैसे कि कोलंबो, गाले, त्रिकोनमाली और जाफना आदि ट्यूरिस्ट प्लेस पर सफर कर सकेंगे। मुंबई बेस से इस क्रूज की शुरुआत होती, जिसके बाद आप अलग-अलग रूट्स के लिए बुकिंग करवा सकते हैं। आने वाले दिनों में इस सर्विस का विस्तार किया जाएगा।
Recommended Video
राहत भरी खबर, 4 साल बाद RBI ने इस बैंक पर से हटाए कड़े प्रतिबंध












Click it and Unblock the Notifications