IRCTC: 18 महीनों के बाद एक बार फिर से शुरू होगी रेलवे की ये सर्विस, यात्रियों को मिलेगा फायदा
IRCTC: 18 महीनों के बाद एक बार फिर से शुरू होगी रेलवे की ये सर्विस, यात्रियों को मिलेगा फायदा
नई दिल्ली। जैसे-जैसे देश में कोरोना की रफ्तार घट रही है, वैसे-वैसे भारतीय रेलवे अपनी सर्विसेस को दोबारा शुरू कर रही है। रेलवे यहां ट्रेनों की संख्या बढ़ा रहा है तो वहीं ट्रेन में सफर के दौरान मिलने वाली सर्विसेस का विस्तार कर रही है। इसी क्रम में 18 महीनों बाद रेलवे की कैटरिंग सर्विस शुरू हो रही है। भारतीय रेलवे ने 18 महीने बाद कैटरिंग से जुड़ी सेवाएं बहाल करने की तैयारी शुरू कर दी है। जल्द ही ट्रेनों में यात्रियों को फिर से खाना उपलब्ध करवाया जा सकेगा। जिसका सबसे ज्यादा लाभ लंबी दूरी तक सफर करने वाले यात्रियों को मिलेगा।

रेलवे शुरु करने जा रहा है ये सर्विस
कोरोना की रफ्तार कम होने के बाद रेलवे एक बार फिर से कैटरिंग सेवा शुरू करने जा रहा है। भारतीय रेलवे ने कैटरिंग सेवाओं पर रोक लगा दी थी, जिसे फिर से शुरू करने की तैयारी की जा रही है। सूत्रों की माने तो रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव अगले हफ्ते एक बैंठक करने जा रहे हैं, जिस बैठक में इस मुद्दे पर फैसला लिया जा सकता है। इस बैठक में बेस किचन, ऑन-बोर्ड किचन, बेडरोल और ब्लैकेट जैसी सुविधाओं को यात्रा के दौरान फिर से उपलब्ध कराए जान पर विचार किया जा सकता है।
Recommended Video

चलेंगी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें
रेलवे ने दिवाली-छठ पर होने वाली भीड़ को देखते हुए फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों की शुरू करने का फैसला किया है। नई दिल्ली समेत देश के अलग-अलग रूटस पर ये स्पेशल ट्रेनें चलेगी। इन ट्रनों को शुरू करन का मकसद ट्रेनों में होने वाली भीड़ को नियंत्रित करना है, ताकि लोगों को आसानी से टिकट उपलब्ध हो सके।

8 स्पेशल ट्रेनें
नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे ने 8 स्पेशल ट्रेनों में अस्थाई तौर पर कोचों को जोड़ने का फउैसला किया है। इस फैसले से ट्रेनों में बर्थ की संख्या बढ़ सकेगी। नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे के पीआरओ शशि किरण ने बताया कि इन स्पेशल ट्रेनों में अतिरिक्त कोच अस्थाई तौर पर जोड़ा जाएगा। भीड़ को देखते हुए रेलवे ने ये फैसले लिया है।












Click it and Unblock the Notifications