Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

होली पर ट्रेन टिकट की बुकिंग से पहले जान लें IRCTC के तत्काल टिकट बुकिंग के नियम, वरना होगी मुश्किल

होली पर ट्रेन टिकट की बुकिंग से पहले जान लें तत्काल टिकट बुकिंग के नियम,वरना होगी मुश्किल

नई दिल्ली। अगर होली पर घर जाने के लिए ट्रेन टिकट की बुकिंग नहीं कर पाएं हैं और तत्काल टिकट(Tatkal Ticket) बुक करने का इंतजार कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। तत्काल टिकटों की बुकिंग से पहले आपको तत्काल टिकट की बुकिंग से जुड़े नियम जान लेने चाहिए, ताकि बुकिंग के दौरान किसी भी परेशानी से आप बच सके। आइए जानें IRCTC से तत्काल टिकट की बुकिंग से जुड़े नियम....

IRCTC से कैसे बुक करें तत्काल टिकटों की बुकिंग

IRCTC से कैसे बुक करें तत्काल टिकटों की बुकिंग

आप तत्काल टिकट की बुकिंग IRCTC की वेबसाइट www.irctc.co.in और रेलवे टिकट बुकिंग काउंटर से करवा सकते हैं। रेलवे के नियम के मुताबिक ट्रेन के शुरुआती रेलवे स्टेशन यानी जहां से ट्रेन का सफर शुरू होता है वहां से यात्रा शुरु करने से 24 घंटे पहले आप तत्काल टिकटों की बुकिंग कर सकते हैं।

अगर आपको AC कोच में टिकट बुक करना है तो टिकटों की बुकिंग 10 बजे से शुरू होती है। अगर स्लीपर में टिकट बुक करनी है तो तत्काल टिकट बुकिंग विंडो सुबह 11 बजे खुलती है।

 क्या है तत्काल टिकट बुकिंग के नियम

क्या है तत्काल टिकट बुकिंग के नियम

  • तत्काल टिकट के लिए आप 1 PNR से अधिकतम चार यात्री सफर कर सकते हैं।
  • तत्काल टिकट के लिए महिला कोटा और जनरल कोटा नहीं मिलता है।
  • आप तत्काल टिकट एसी और एग्जीक्यूटिव क्लास के लिए बुक नहीं कर सकते हैं।
  • आपको तत्काल बुकिंग पर कोई और छूट जैसे सीनियर सिटिजन, विकलांग कोटा आदी कोई भी छूट नहीं मिलती।
  • आपको तत्काल टिकट के लिए एक निश्चित और बेसिक फेयर का न्यूनतम 10 परसेंट एक्स्ट्रा चार्ज सेकेंड क्लास के लिए करना होता है।
  • जबकि अन्य श्रेणियों के लिए तत्काल टिकट की बुकिंग पर अधिकतम शुल्क बेसिक किराए का 30 प्रतिशत होता है।
नहीं मिलेगा रिफंड

नहीं मिलेगा रिफंड

वहीं स्लीपर क्लास में तत्काल टिकट के तहत ट्रेन टिकट बुक करने के लिए न्यूनतम 100 रुपए और अधिकतम 200 रुपए का शुल्क तय है। AC चेयर कार टिकट के लिए तत्काल शुल्क 125-225 रुपए है। सबसे खास कंफर्म तत्‍काल टिकट कैंसिल कराने पर आपको कोई रिफंड नहीं मिलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+