IMF का अनुमान- 2021 में उछलकर 12.5 फीसदी पर पहुंच सकती है भारत की विकास दर
IMF का अनुमान- 2021 में उछलकर 12.5 फीसदी पर पहुंच सकती है भारत की विकास दर:
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) ने कहा है कि 2021 में भारत की विकास दर में काफी बेहतर वृद्धि देखने को मिल सकती है। आईएमएफ ने भारत की विकास दर के 2021 में तेजी से बढ़ते हुए 12.5 प्रतिशत पर पहुंचने का अनुमान लगाया है। जो कि बीते साल यानी 2020 को देखते हुए काफी अच्छी स्थिति है। 2020 में भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया की सबसे ज्यादा लुढ़कने वाली अर्थव्यवस्थाओं में से थी।
Recommended Video

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने अनुमान में कहा है, वित्तवर्ष 2021-22 में भारत की विकास दर 12.5 फीसद पर रह सकती है। इससे पहले जनवरी में आईएमएफ ने कहा था कि 2021-22 में भारत की इकोनॉमी 11.5 फीसदी की दर से आगे बढ़ेगी। जिसे संशोधित करते हुए 12.5 फीसदी किया गया है। 2021-22 में भारत की जीडीपी वृद्धि दर चीन से भी ज्यादा रह सकती है। आईएमएफ ने कहा है कि वित्तवर्ष 2022-23 में भारत की इकोनॉमी 6.9 फीसदी की दर से वृद्धि कर सकती है।
आईएमएफ में चीफ इकोनॉमिस्ट गीता गोपीनाथ ने कहा है कि हम पूर्व के अनुमान की तुलना में 2021 और 2022 में वैश्विक अर्थव्यवस्था में मजबूत रिकवरी का अनुमान लगा रहे हैं। हम 2021 में छह फीसदी और 2022 में 4.4 फीसदी की वैश्विक वृद्धि की उम्मीद कर रहे हैं।
वर्ल्ड बैंक का भी 7.5 से 12.5 प्रतिशत का अनुमान
हाल ही में वर्ल्ड बैंक ने भारत की इकोनॉमिक ग्रोथ को लेकर सकारात्मक बात कही है। वर्ल्ड बैंक ने भारत की विकास दस आगामी वित्तवर्ष में 7.5 प्रतिशत से 12.5 प्रतिशत रहने का अनुमान जताया है। वर्ल्ड बैंक ने 'साउथ एशिया वैक्सीनेट' नाम से जारी एक रिपोर्ट में कहा कि महामारी विज्ञान और नीति विकास दोनों से संबंधित महत्वपूर्ण निश्चितता को देखते हुए अनुमान लगाया जा सकता है कि वित्त वर्ष 2021-22 में भारत की जीडीपी ग्रोथ 7.5 से 12.5 प्रतिशत रहने की उम्मीद है।
-
Petrol Diesel Shortage Fact Check: सच में भारत के पास अब सिर्फ दो दिन का पेट्रोल बचा है? या 60 दिन का बैकअप? -
बांग्लादेश के राजदूत रियाज़ हामिदुल्लाह ने भारत के साथ संवेदनशील मुद्दों के सौहार्दपूर्ण समाधान का आह्वान किया। -
LPG Crisis India: रसोई गैस की किल्लत होगी खत्म! कई साल बाद भारत ने ईरान से खरीदा एलपीजी, कब पहुंचेगा भारत? -
Middle East Crisis पर PM मोदी ने CM संग बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, क्या है सरकार का 7 एम्पावर्ड ग्रुप्स प्लान? -
Worlds Most Polluted Cities: दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों में भारत अव्वल, दिल्ली को पछाड़ इस शहर ने मारी बाजी -
MP News : किसान के निमंत्रण पर ग्राम मोइली पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव, सादगी के साथ मनाया जन्मदिन -
बिहार में होगी टीवीएफ की फिल्म ‘शिव-शक्ति’ की शूटिंग, युवाओं को मिलेगा प्रशिक्षण और काम का मौका -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट












Click it and Unblock the Notifications