अब Intel ने दी बुरी खबर, कर रहा बड़ी छंटनी की तैयारी, होगी 3 बिलियन डॉलर की बचत
Intel lay off: कई विशेषज्ञों ने जल्द ही वैश्विक मंदी आने की आशंका जताई है। इस बीच दुनिया की सबसे फेमस कंपनियों में से एक इंटेल ने बड़ी संख्या में कर्मचारियों की छंटनी की घोषणा की है। इंटेल कंप्यूटर और फोन के प्रोसेसर निर्माण के लिए फेमस है, जिसमें दुनियाभर के लोग काम करते हैं। इस छंटनी के जरिए कंपनी करीब 3 बिलियन डॉलर की वार्षिक बचत करने की योजना बना रही है, जो साल 2025 तक 8-10 बिलियन डॉलर तक हो सकता है।

इंटेल के सीईओ पैट जेल्सिंगर (Pat Gelsinger) के मुताबिक उनकी कंपनी लागत कम करने के लिए कुछ कड़े कदम उठा रही है। इसके जरिए ये सुनिश्चित करने की भी कोशिश हो रही कि वो वैश्विक बाजार में मजबूती के साथ टिके रहें। आने वाले दिनों में लागत को कम करने के अलावा संरचनात्मक लागत में कटौती की भी योजना है। अभी तक के प्लान के मुताबिक छंटनी से वार्षिक बचत को 3 बिलियन डॉलर करना है। इसके बाद इसे 2025 तक 8 से 10 बिलियन डॉलर तक ले जाना है।
सीईओ ने आगे कहा कि ये हमारे वफादार इंटेल परिवार को प्रभावित करने वाले कठिन निर्णय हैं, लेकिन हमें बढ़े हुए निवेश को संतुलित करने की आवश्यकता है। वैसे तो अभी तक कंपनी ने ये नहीं बताया कि वो कितने कर्मचारियों को निकालेगी, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा कि सबसे ज्यादा सेल्स और मार्केटिंग से जुड़े लोगों को निकाला जाएगा। इंटेल को पिछले कुछ दिनों से घाटा भी हो रहा, क्योंकि वैश्विक स्तर पर कंप्यूटर की बिक्री में गिरावट दर्ज की गई है।
रिपोर्ट के मुताबिक इंटेल ने तीसरी तिमाही में 15.3 बिलियन डॉलर का रेवेन्यू जनरेट किया। जिसमें 378 मिलियन डॉलर का ऑपरेटिंग लॉस (घाटा) हुआ। इसके पीछे की वजह डिमांड में कमी को बताई जा रही है। सीईओ के मुताबिक कंपनी परिणामों से संतुष्ट नहीं है, जिस वजह से अब वो कड़े कदम उठाने जा रहे।












Click it and Unblock the Notifications