भारत का सबसे सस्ता मोबाइल फोन मार्केट, सिर्फ 500 रु में खरीद सकते हैं स्मार्टफोन
नई दिल्ली। स्मार्टफोन का क्रेज दिन पर दिन बढ़ रहा है। आपको हर दूसरे शख्स के हाथों में स्मार्टफोन दिख जाएगा। ऐसे में आपको हम एक ऐसे बाजार के बारे में बताने जा रहे हैं,जहां आपको सबसे सस्ती कीमतों पर स्मार्टफोन मिलेगा। इसे भारत के सबसे सस्ता स्मार्टफोन बाजार के तौर पर जाना जाता है। भारते के इस बाजार में आप मात्र 500 रुपए में स्मार्टफोन खरीद सकते हैं, जबकि मात्र 10 रुपए में मोबाइल फोन का बैक कवर खरीद सकते हैं।

भारत का सबसे सस्ता स्मार्टफोन
अच्छा स्मार्टफोन खरीदने के लिए आपको ज्यादा पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है। आप मात्र 500 रुपए खर्च कर अपने लिए स्मार्टफोन खरीद सकते हैं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक ऐसा मार्केट है जहां आप कम कीमत में अपने लिए स्टाइलिश स्मार्टफोन खरीद सकते हैं। स्मार्टफोन के साथ- साथ यहां आपको मोबाइल एसेसरीज की अथाह रेंज है, जिसकी कीमत सामान्य बाजार से बेहद कम है। आइए आपको दिल्ली के इस बाजार के बारे में बताते हैं। दिल्ली में स्थित गफ्फार मार्केट देशभर में मोबाइल मार्केट के तौर पर फेमस हैं।

मात्र 500 रुपए में स्मार्टफोन
गफ्फार मार्केट में आप मोबाइल, स्मार्टफोन और उनकी एसेसरीज काफी कम कीमतों पर खरीद सकते हैं। ब्रांडेड मोबाइल से लेकर चाइनीज स्मार्टफोन यहां किफायती दाम पर मिल जाती हैं। करोलबाग में स्थित गफ्फार मार्केट में आप किसी भी वक्त जाए आपको हमेशा ही भीड़ लगी रहती है। आप यहां से सेकेंड हैंड मोबाइल 500 रुपए में खरीद सकते हैं। यहां आपको मोलभाव का भी विकल्प है। यहां किसी भी प्रोडक्ट की कीमत आपको बढ़ा चढ़ाकर बताया जाता है, ऐसे में आपको मोलभाव करनी चाहिए।

सस्ती एसेसरीज: 10 रुपए में मोबाइल कवर
गफ्फार मार्केट में आप सस्ते दरों पर मोबाइल फोन के साथ-साथ एसेसरीज खरीद सकते हैं। यहां आप मात्र 10 रुपए में मोबाइल फोन कवर खरीद सकते हैं। मोबाइल कवर और टेंपर ग्लास थोक रेट में 10-20 रुपए में खरीद सकते हैं। यहां आपको मोबाइल रिपेयर का काम सस्ती दरों पर मिल जाता है।












Click it and Unblock the Notifications