Infosys Mohit Joshi: इंफोसिस प्रेसिडेंट का लंबे समय बाद इस्तीफा, टेक महिंद्रा ने MD-CEO बनाया, जानिए डिटेल
इंफोसिस के अध्यक्ष मोहित जोशी ने इस्तीफा दे दिया है। कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक में मोहित जोशी के योगदान की सराहना की गई। देश के एक और दिग्गज औद्योगिक समूह महिंद्रा ने मोहित को टॉप पोस्ट ऑफर की है। जानिए

Infosys Mohit Joshi: आईटी दिग्गज इंफोसिस के प्रेसिडेंट मोहित जोशी का इस्तीफा। लंबे समय तक इंफोसिस में सेवाओं के बाद मोहित जोशी ने कंपनी छोड़ने का फैसला लिया है। कंपनी ने भी एक बयान में इसकी पुष्टि की है। बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक में मोहित जोशी की सर्विस पीरियड को याद करते हुए उनके योगदान की सराहना की गई। इसके बाद टेक महिंद्रा की तरफ से उनके अप्वाइंटमेंट की सूचना सामने आई।
इंफोसिस से इस्तीफे के बाद क्या?
मोहित जोशी को टेक महिंद्रा में मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) और मुख्य कार्यकारी निदेशक (CEO) की पोस्ट ऑफर की गई है। 29 दिसंबर से मोहित जोशी महिंद्रा को ज्वाइन करेंगे। भारत के प्रमुख औद्योगिक घराने महिंद्रा ने एक बयान में कहा, 'मोहित जोशी 20 दिसंबर, 2023 से महिंद्रा फैमिली से जुड़ेंगे।' मोहित महिंद्रा के साथ पांच साल के लिए जुड़ेंगे।
Recommended Video
महिंद्रा से कब से जुड़ेंगे मोहित जोशी
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के पास महिंद्रा की तरफ से जो सूचना दी गई है, उसके अनुसार मोहित जोशी 19 दिसंबर, 2028 तक टेक महिंद्रा के साथ जुड़ी रहेंगी। कंपनी ने कहा, कंपनी अधिनियम, 2013 के तहत Key Managerial Personnel के रूप में मोहित जोशी की नियुक्ति 20 दिसंबर, 2023 से प्रभावी होगी।

जून में विदाई होगी
इंडिया की दिग्गज IT कंपनी ने मोहित जोशी के इस्तीफे के बारे में कहा, 11 मार्च से जोशी छुट्टी पर चले जाएंगे और कंपनी में उनका आखिरी दिन 9 जून, 2023 होगा। इंफोसिस की पहचान अगली पीढ़ी की डिजिटल सेवाओं और वैश्विक कंसल्टेंसी लीडर के रूप में है। निदेशक मंडल ने मोहित जोशी की सेवाओं और कंपनी में लंबे समय तक उनके योगदान की सराहना की।
किन भूमिकाओं में रहे मोहित जोशी
मोहित जोशी के बारे में इंफोसिस वेबसाइट के अनुसार, जोशी इंफोसिस में बैंकिंग, वित्तीय सेवा और बीमा (BFSI), हेल्थकेयर और लाइफ साइंसेज के प्रमुख हैं। पूरे फर्म में सेल्स ऑपरेशंस और रिपोर्टिंग प्रक्रियाओं को भी मोहित देखते रहे हैं। इसमें बड़े सौदे और टॉप अकाउंट की वृद्धि देखना शामिल है।
यंग ग्लोबल लीडर का सम्मान
मोहित के पास अमेरिका, भारत, मैक्सिको और यूरोप में काम करने का 18 साल से अधिक का पेशेवर अनुभव है। उनकी विशेषज्ञता का क्षेत्र वित्तीय सेवाओं और प्रौद्योगिकी है। मोहित को इस साल की शुरुआत में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम, दावोस से यंग ग्लोबल लीडर (YGL) का सम्मान भी मिला। वह 2000 में इंफोसिस में शामिल हुए और तब से अलग-अलग पोजिशन में काम कर रहे हैं। इस्तीफे से पहले मोहित यूरोप में वित्तीय सेवाओं का नेतृत्व कर रहे थे।
भारत में पढ़ाई पर एक नजर
2007 में, मोहित को इंफोसिस मेक्सिको के सीईओ के रूप में नियुक्त किया गया था और लैटिन अमेरिका में पहली सहायक कंपनी स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। मोहित ने पहले भारत में ABN AMRO और ANZ ग्रिंडलेज़ के कॉर्पोरेट और निवेश बैंकों में काम किया है। मोहित ने फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (MBA) और सेंट स्टीफेंस कॉलेज, दिल्ली से इतिहास में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है।
-
Bengaluru second Airport: आखिर बेंगलुरु में दूसरा एयरपोर्ट कहां बनेगा? तीन लोकेशन पर टिकी सबकी नजरें -
Bengaluru Water Crisis 2026: 65 वॉर्डों में होगी पानी की भारी किल्लत, कावेरी स्टेज-5 पर राहत के लिए टिकी नजर! -
Bengaluru Tunnel Road Project: ₹17,698 करोड़ के प्रोजेक्ट के लिए 4 कंपनियों ने लगाई बोली -
Gold Rate Today: फिर सस्ता हो गया सोना, हाई से 28,000 तक गिरे भाव, अब कितने में मिल रहा है 22K और 18K गोल्ड -
'मैंने 6 मर्दों के साथ', 62 साल की इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोलीं लव लाइफ की परतें, 2 शादियों में हुआ ऐसा हाल -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
Hyderabad Bengaluru Bullet Train: 626 किमी के प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, DPR पर बड़ा अपडेट आया -
Mathura News: 'फरसा वाले बाबा' की हत्या से ब्रज में उबाल! दिल्ली-आगरा हाईवे जाम, CM योगी ने लिया एक्शन -
Silver Rate Today: चांदी के दाम में भारी गिरावट, ₹5000 तक सस्ती,आपके शहर में क्या 100g और 1kg का ताजा भाव












Click it and Unblock the Notifications