20 लाख करोड़ के 'महापैकेज' के ऐलान से खुश हुआ उद्योग जगत, आनंद महिंद्रा बोले-यह बड़े बदलाव का मौका

'महापैकेज' के ऐलान पर खुश हुआ उद्योग जगत, आनंद महिंद्रा बोले-यह बड़े बदलाव का मौका

नई दिल्ली। कोरोना संकट से जूझ रहे देश के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 20 लाख करोड़ के महापैकेज की घोषणा की है। इस महापैकेज के ऐलान के बाद उद्योग जगत ने इसका खुलकर स्वागत किया है। हालांकि अभी इसकी जानकारी नहीं मिली है कि किस सेक्टर को कितना मिलेगा, लेकिन उद्योगपतियों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के इस महापैकेज की स्वागत करते हुए इसे बड़ा कदम बताया है।

उद्योग जगत ने मंगलवार को पीएम मोदी द्वारा किए गए ऐलान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इससे कोरोना संकट और लॉकडाउन के कारण हुए आर्थिक नुकसान से उबरने में मदद मिलेगी। इस पैकेज की मदद से अर्थव्यवस्था के पुनरुद्धार में मदद मिलेगी। इस पैकेज के साथ देख की अर्थव्यवस्था को नई रफ्तार मिलेगी। देश के दिग्गज उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने पीएम मोदी द्वारा किए गए ऐलान की तारीफ करते हुए कहा कि ये राहत पैकेज देश में बड़े बदलाव को मौका देगा। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी द्वारा किए गए इस राहत पैकेज से हमारे सामने एक सुनहरा मौका है कि हम अपने अर्थव्यवस्था और अपने अस्तित्व को मजबूती देने का। उन्होंने कहा कि ये आने वाले समय में पता लगेगा कि यह मौका 1991 की तरह कोई बड़ा बदलाव लाएगा या नहीं, लेकिन मैं अभी चैन से नहीं सो पाऊंगा।

Recommended Video

    Aatm Nirbhar Bharat: Nirmala Sitharaman ने बताया कैसे तैयार हुआ 20 लाख करोड़ का बजट | वनइंडिया हिंदी

    वहीं उद्योग मंडल सीआईआई के महानिदेशक चंद्रजीत बनर्जी ने कहा कि पीएम मोदी ने लैंड, लेबर, लिक्विडिटी और लॉ को सरल बनाने की बात कही है। उन्होंने कहा कि इन इन चार क्षेत्रों में सुधारों से देश की अर्थव्यवस्था में सुधार होगी और इकोनॉमी में गति आएगी। वहीं फिक्की की अध्यक्ष संगीता रेड्डी ने कहा कि पीएम मोदी ने पांच पिलर की बात कही है। अर्थव्यवस्था, बुनियादी ढांचा, व्यवस्था, जनसंख्या और मांग को मजबूत करने से देश की अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी। एसोचैम के महासचिव दीपक सूद ने कहा कि भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए पांच बुनियाद को मजबूत बनाने से हम वैश्विक ताकत बनने की ओर बढ़ेंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+