नए साल से पहले आई अच्छी खबर, 2018 में GDP 7.5 रहने की उम्मीद
नई दिल्ली। नया साल शुरू होने से पहले ही देश के लिए अच्छी खबर आई है। देश की अर्थव्यवस्था के लिए ये खबर राहत देने वाली है। अलगे साल देश की अर्थव्यवस्था में बेहतर वृद्धि की उम्मीद है। साल 2018 में जीडीपी 7.5 रहने की उम्मीद है। नोमुरा की लरिपोर्ट के मुताबिक जनवरी-अप्रैल तिमाही में देश की अर्थव्यवस्था में बेहतर वृद्धि रहने की उम्मीद है और जीडीपी 7.5 प्रतिशत रहने की उम्मीद जताई गई है।

जापानी फाइनेंशियल सर्विस कंपनी नोमुरा ने अपनी सीएलआई रिपोर्ट में कहा है कि अगला साल देश के लिए काफी अच्छा रह सकता है। देश की अर्थव्यवस्था काफी सुधरने की उम्मीद है। इस रिपोर्ट के मुताबिक नए नोटों को चलन में आने से और विदेशी मांग में सुधार आने की वजह से आर्थिक विकास दर सुधरेगी और साल 2018 की पहली तिमाही में अर्थव्यवस्था रफ्तार पकड़ेगी।
नोमुरा की रिपोर्ट के मुताबिक 2018 की दूसरी तिमाही में देश की मौद्रिक नीति समिति आक्रमक हो सकती है। आपको बता दें कि आरबीआई ने 2017-18 के लिए मुद्रास्फीति के अनुमान को बढ़ाकर 4.3-4.7 प्रतिशत कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications